फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar University banned filling of examination forms of 67 BEd colleges

Agra University: विश्वविद्यालय प्रशासन ने 67 बीएड कॉलेजों के परीक्षा फार्म भरने पर लगाई रोक

Tue, 31 May 2022 08:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 31 May 2022 08:08 PM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने नोटिस के बावजूद फीस जमा नहीं कराने वाले बीएड कॉलेजों पर सख्त फैसला लिया है। 67 बीएड कॉलेजों के परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar University banned filling of examination forms of 67 BEd colleges
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने बकाया परीक्षा फीस जमा करने वाले 67 बीएड कॉलेजों के परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। आदेश जारी किया गया है कि फीस जमा कराने पर ही परीक्षा फार्म भरवाने का विकल्प दिया जाएगा। परीक्षा फीस जमा न करने की स्थिति में सत्र 2022-23 की प्रवेश प्रक्रिया पर भी रोक लगा दी जाएगी। 

विज्ञापन

नोटिस के बावजूद जमा नहीं कराई फीस 

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छह मई को कॉलेजों को फीस जमा करने के संबंध में नोटिस जारी किया गया था, इसके बाद भी 30 मई तक 67 कॉलेजों ने परीक्षा जमा नहीं कराई है। परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव की ओर से बकाया फीस वाले कॉलेजों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सार्वजनिक करा दी है, जिससे छात्र-छात्राओं को पता चल सके कि उन्हें किस वजह से फार्म भरने का अवसर नहीं मिल रहा है। 

विज्ञापन


बकाया फीस वाले कॉलेजों के छात्र-छात्राएं सत्र 2021-23 के प्रथम वर्ष और सत्र 2020-22 के द्वितीय वर्ष की परीक्षा के लिए फार्म नहीं भर पा रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि फीस न जमा करने पर संबंधित कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया पर भी रोक लगाई जाएगी, वह छात्र-छात्राओं का प्रवेश नहीं ले सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

313 कॉलेजों में भी प्रवेश प्रक्रिया पर रोक 

इससे पूर्व डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने 313 कॉलेजों में नए सत्र में प्रवेश प्रक्रिया पर भी रोक लगा दी है। नोटिस के बावजूद ये विश्वविद्यालय में परीक्षा शुल्क जमा नहीं कर रहे हैं। इन कॉलेजों पर करीब 10 करोड़ रुपये बकाया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के इस फैसले से करीब 50 हजार छात्र प्रभावित होंगे।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने सोमवार को बताया कि 313 कॉलेजों पर करीब 10 करोड़ रुपये बकाया हैं। कई बार नोटिस देने पर भी कॉलेजों ने शुल्क जमा नहीं कराया। ऐसे में ये कॉलेज 2022-23 सत्र में विभिन्न पाठयक्रमों में विद्यार्थियों का प्रवेश नहीं ले सकेंगे। इनकी प्रवेश प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed