फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr Bhimrao Ambedkar University BA, BSc, BCom first semester examinations from April 5

विश्वविद्यालय: स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी, मुख्य परीक्षा के आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी

Sat, 26 Mar 2022 04:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Mar 2022 04:58 PM IST
सार

बीए, बीएससी और बीकॉम की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा पांच अप्रैल से शुरू होगी। वहीं छात्र-छात्राएं मुख्य परीक्षा के लिए अब 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Dr Bhimrao Ambedkar University BA, BSc, BCom first semester examinations from April 5
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बीए, बीएससी और बीकॉम की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा कराए जाने के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। पांच अप्रैल से परीक्षाएं शुरू होंगी और 28 अप्रैल को समाप्त होंगी। विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर परीक्षा का कार्यक्रम उपलब्ध करा दिया गया है।

विज्ञापन

 
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि परीक्षा का आयोजन दो पाली में किया जाएगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 08:30 से 10:00 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 03:00 से शाम 04:30 बजे तक होगी। प्रत्येक विषय (मेजर व माइनर) की परीक्षा ओएमआर शीट आधारित कराई जाएगी। 

विज्ञापन

मुख्य परीक्षाओं का कार्यक्रम अभी जारी नहीं

विश्वविद्यालय ने अभी तक मुख्य परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी नहीं किया है। मुख्य परीक्षाओं के आयोजन में देरी होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मुख्य परीक्षा का फॉर्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब 31 मार्च तक स्नातक स्तर पर बीए, बीकॉम द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थी, बीएससी व बीकॉम वोकेशनल द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के संस्थागत परीक्षार्थी, परास्नातक स्तर पर एमए, एमकॉम प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थी, एमएससी के प्रथम व द्वितीय वर्ष के संस्थागत परीक्षार्थी के साथ इन पाठ्यक्रमों के भूतपूर्व छात्र-छात्राएं आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। पहले 25 मार्च आखिरी तारीख थी। 

रविवार को भी विश्वविद्यालय के सभी कार्यालय खुलेंगे

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सभी कार्यालय रविवार (27 मार्च) को भी खुलेंगे। 29 मार्च को दीक्षांत समारोह होना है। कुलसचिव संजीव कुमार सिंह ने आदेश जारी किया है कि शिक्षक-अधिकारी व कर्मचारी को मुख्यालय छोड़ने से पहले सक्षम अधिकारी की अनुमति लेनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed