फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dr bhimrao ambedkar university B.Sc second year chemistry first question paper exam canceled know now when it will be

Agra Paper Leak Case: बीएससी द्वितीय वर्ष के केमिस्ट्री प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा निरस्त, जानें अब कब होगी 

Fri, 20 May 2022 07:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 May 2022 07:30 PM IST
सार

अछनेरा के कॉलेज से बीएससी द्वितीय वर्ष की  केमिस्ट्री का प्रथम प्रश्नपत्र आउट किया गया था। जिसके बाद ये परीक्षा निरस्त कर दी गई है। अब छह जून को यह परीक्षा कराई जाएगी। 
 

विज्ञापन
dr bhimrao ambedkar university B.Sc second year chemistry first question paper exam canceled know now when it will be
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएससी द्वितीय वर्ष के  केमिस्ट्री प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा निरस्त कर दी है। आगरा कॉलेज के प्राचार्य की ओर से दी गई तहरीर और पुलिस की जांच रिपोर्ट के आधार पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रश्नपत्र को आउट मानते हुए यह निर्णय लिया है। निरस्त की गई परीक्षा अब छह जून 2022 को पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ही होगी।
विज्ञापन

 

आगरा और अलीगढ़ मंडल के सभी केंद्रों की परीक्षा निरस्त

विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के आदेश पर 14 मई को तीसरी पाली में हुई बीएससी द्वितीय वर्ष के केमिस्ट्री प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। आगरा और अलीगढ़ मंडल के सभी केंद्रों की परीक्षा निरस्त की गई है, इस विषय के सभी परीक्षार्थियों को दोबारा परीक्षा देनी होगी। परीक्षा ओएमआर शीट आधारित ही कराई जाएगी। 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, 50 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। 14 मई को भी परीक्षा इसी पैटर्न पर कराई गई थी। छह जून को संबंधित परीक्षा केंद्रों पर और संबंधित पाली (दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक) में ही परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। 
विज्ञापन

   

48 मिनट पहले परीक्षार्थी के मोबाइल पर पहुंच गया था प्रश्नपत्र

बीएससी द्वितीय वर्ष के केमिस्ट्री प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा 14 मई को दोपहर 03:00 से 04:30 बजे कराई गई थी। आगरा कॉलेज में परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी के मोबाइल पर प्रश्नपत्र दोपहर 02:12 बजे पहुंचा गया था। 48 मिनट पहले प्रश्नपत्र पाकर परीक्षार्थियों ने पर्ची पर उत्तर कुंजी बना ली थी। परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी को पर्ची के साथ पकड़ा गया। उसने स्वीकार किया कि परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्नपत्र उसे मिल गया था। उसी को देखकर उत्तर कुंजी बनाई थी। परीक्षार्थी ने पूछताछ में दूसरे परीक्षार्थी का नाम लिया, एक-एक करके पांच परीक्षार्थी के नाम सामने आए, जिनके मोबाइल में प्रश्नपत्र पहुंचा था। उनके मोबाइल कॉलेज प्रशासन ने मंगाकर देखे, चार परीक्षार्थियों ने मोबाइल से प्रश्नपत्र को डिलीट कर दिया था, एक परीक्षार्थी के मोबाइल में प्रश्नपत्र मिला। आगरा कॉलेज के प्राचार्य ने पुलिस को सूचित कर मोबाइल सौंप दिया था। पुलिस ने मामले का खुलासा भी कर दिया है। प्रश्नपत्र को श्री हरचरण लाल वर्मा महाविद्यालय, अछनेरा से आउट किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक तीन प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं निरस्त हो चुकीं

विश्वविद्यालय की अब तक तीन प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं निरस्त हो चुकी हैं। 11 मई को दूसरी पाली में हुई बीएससी तृतीय वर्ष की जूलॉजी द्वितीय प्रश्नपत्र और बीएससी तृतीय वर्ष की बीएससी/बीए गणित की परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट हो गया था। परीक्षा शुरू होने से पहले आगरा कॉलेज के बाहर परीक्षार्थी झुंड में बैठकर मोबाइल में प्रश्नपत्र देखकर उत्तर पर्ची पर लिख रहे थे। उसी दिन परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। इसके 14 मई को तीसरी पाली में हुई बीएससी द्वितीय वर्ष की केेमेस्ट्री प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। तीनों ही परीक्षाएं ओएमआर शीट आधारित कराई गई थीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed