फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar University 47 Vacant Posts Of Contract Teachers Will Be Filled

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: संविदा शिक्षकों के भरे जाएंगे 47 पद, राजभवन से अनुमति मिली

Mon, 01 Nov 2021 12:17 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 01 Nov 2021 12:17 AM IST
सार

विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने बताया कि संविदा शिक्षकों का मानदेय भी बढ़ाया जाएगा। इसके लिए भी राजभवन से अनुमति मिल गई है। 

विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar University 47 Vacant Posts Of Contract Teachers Will Be Filled
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के संस्थानों व विभागों में संविदा शिक्षकों के 47 रिक्त पद भरे जाएंगे। इसके लिए राजभवन से अनुमति मिल गई है। दिवाली के बाद इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।आवासीय परिसर के तीन संस्थानों व विभागों में संविदा शिक्षकों के 81 पद सृजित हैं। इनके सापेक्ष 34 शिक्षक कार्यरत हैं और 47 पद खाली हैं। वहीं विश्वविद्यालय में संविदा शिक्षकों में प्रोफेसर के 06, एसोसिएट प्रोफेसर के 09 और प्रवक्ता के 67 पद रिक्त हैं। आईईटी में ही संविदा शिक्षकों के कुल 60 पद हैं। इसमें से महज 27 शिक्षक तैनात हैं, 33 पद खाली हैं। फार्मेसी विभाग में 19 पद सृजित हैं, इनमें 7 भरे हुए हैं और 12 खाली हैं। कंप्यूटर सेंटर में दो पद हैं और दोनों खाली हैं। 

विज्ञापन

वर्तमान में विश्वविद्यालय के आवासीय इकाई के संस्थानों व विभागों में कुल 60 शिक्षक संविदा पर कार्यरत हैं। ये आईईटी, फार्मेसी के अलावा दाऊदयाल वोकेशनल इंस्टीट्यूट, सेठ पदमचंद जैन प्रबंधन संस्थान, स्कूल ऑफ लाइफ साइंस, ललित कला संस्थान, भौतिक विज्ञान विभाग, दीनदयाल ग्राम्य विकास संस्थान, शारीरिक शिक्षा विभाग में तैनात हैं। आईईटी, फार्मेसी व कंप्यूटर केंद्र को छोड़कर संविदा शिक्षकों के संबंध में पद सृजन की स्थिति स्पष्ट नहीं है। 
विज्ञापन

  
संविदा शिक्षकों का मानदेय भी बढ़ेगा 
विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने बताया कि संविदा शिक्षकों का मानदेय भी बढ़ाया जाएगा। इसके लिए भी राजभवन से अनुमति मिल गई है। अभी तक संविदा शिक्षकों को प्रतिमाह 35 हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार मानदेय बढ़ाकर 45 हजार तक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान की जीत पर जश्न का मामला: राजद्रोह के आरोपी कश्मीरी छात्रों का केस नहीं लड़ेंगे आगरा के वकील
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed