फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान की जीत पर जश्न का मामला: राजद्रोह के आरोपी कश्मीरी छात्रों का केस नहीं लड़ेंगे आगरा के वकील

Sat, 30 Oct 2021 12:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Oct 2021 12:23 PM IST
विज्ञापन
Agra lawyers will not fight the case of Kashmiri students accused of sedition
आगरा: आरोपी कश्मीरी छात्र - फोटो : अमर उजाला

टी-20 विश्वकप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जीत पर जश्न मनाने वाले कश्मीरी छात्रों का केस आगरा के वकील नहीं लड़ेंगे। आगरा एडवोकेट्स एसोसिएशन, जनपद बार एसोसिएशन, अधिवक्ता सहयोग समिति के पदाधिकारियों ने कश्मीरी छात्रों की देश विरोधी गतिविधि की कड़ी निंदा की है। साथ ही किसी भी तरह से उनकी कानूनी सहायता करने से साफ इनकार कर दिया है।  



युवा अधिवक्ता संघ के मंडल अध्यक्ष नितिन वर्मा ने कहा कि भारत का संविधान सभी को साथ रहने की आजादी प्रदान करता है। इसका मतलब यह नहीं कि कोई भी व्यक्ति देश विरोधी कृत्य करे। आरोपी छात्रों को कानूनी सहायता नहीं दिलाई जाएगी। आगरा एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि छात्रों को इस तरह का कृत्य नहीं करना चाहिए। उन्हें पढ़ाई पर ध्यान लगाना चाहिए। 

Agra lawyers will not fight the case of Kashmiri students accused of sedition
आरोपी कश्मीरी छात्र - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जीत पर कश्मीरी छात्र अरशीद यूसुफ, इनायत अल्ताफ शेख और शौकत अहमद गनी ने व्हाट्सएप पर स्टेट्स लगाया था। आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाया। देश विरोधी नारेबाजी की। कश्मीर के बड़गाम और बांदीपोरा के रहने वाले तीन छात्र आगरा के एक कॉलेज में पढ़ते हैं। मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने तीनों को निलंबित कर दिया। 
Agra lawyers will not fight the case of Kashmiri students accused of sedition
जगदीशपुरा थाना - फोटो : अमर उजाला
थाना जगदीशपुरा में तीन आरोपी छात्रों के खिलाफ साइबर आतंकवाद और राजद्रोह की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया था। इसके बाद जेल भेज दिया गया। आरोपी कश्मीरी छात्रों जिला जेल की विशेष बैरक में रखा गया है। यह बैरक अन्य बंदियों की बैरक से अलग है। नजर रखने के लिए चार बंदीरक्षकों को तैनात किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra lawyers will not fight the case of Kashmiri students accused of sedition
कड़ी सुरक्षा में आरोपियों को जेल ले गई थी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
राजद्रोह के आरोपी इनायत के चाचा रियाज शुक्रवार को आगरा पहुंचे। कॉलेज पहुंचकर जानकारी ली। हालांकि उनकी किसी अधिकारी से मुलाकात नहीं हो सकी। वह थाना जगदीशपुरा भी गए। अन्य छात्र के परिजन भी जम्मू-कश्मीर से चल दिए हैं। 

मुलाकात होना मुश्किल
बंदियों से मुलाकात के लिए परिजनों का सत्यापन कराया जाता है। इसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना होता है। इसके बाद जेल में मुलाकात की तारीख मिलती है। ऐसी स्थिति में परिजनों की आरोपियों से शनिवार को मुलाकात मुश्किल है।
विज्ञापन
Agra lawyers will not fight the case of Kashmiri students accused of sedition
जिला कारागार आगरा - फोटो : अमर उजाला
ये हुआ घटनाक्रम
24 अक्तूबर : आरबीएस इंजीनियरिंग संस्थान में पढ़ने वाले तीन छात्रों ने पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाया।
25 अक्तूबर : कॉलेज प्रबंधन को जानकारी हुई। कमेटी की रिपोर्ट के बाद तीनों को निलंबित कर दिया गया। 
26 अक्तूबर : कॉलेज के बाहर हंगामा हुआ। इसके बाद थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
27 अक्तूबर : पुलिस ने आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। 
28 अक्तूबर : तीनों छात्रों को कोर्ट में पेश किया। पुलिस की मौजूदगी में हंगामा हुआ। आरोपियों को जेल भेजा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed