फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. Ambedkar's statue unveiled on Republic Day

Agra News: गणतंत्र दिवस पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा का हुआ अनावरण

Mon, 27 Jan 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 27 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar's statue unveiled on Republic Day
कासगंज। गणतंत्र दिवस पर सोरोंजी क्षेत्र के गांव श्यामसर में डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने प्रतिमा का अनावरण किया।
विज्ञापन

गांव श्यामसर में प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में ग्रामीण पार्क में एकत्रित हुए। प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉवी कश्यप ने किया। उन्होंने कहा कि हमें बाबा साहब डाॅ. आंबेडकर के सिद्धांत व आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष डीपी राना व भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष डीएस लोधी ने कहा कि डाॅ. आंबेडकर के सपनों को पूरा करने के लिए हमें समाज में काम करना चाहिए। इस दौरान बसपा जिला कॉर्डिनेटर कमल बौद्ध ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष भाजपा सीमा शाक्य सहित अन्य अनुयाई मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, पटियाली कस्बे के आंबेडकर चौराहे पर रविवार गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अनुयाइयों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर उनका सम्मान किया। इस दौरान बाबा साहब के नारों से पूरा पार्क गुंजायमान रहा। बाबा साहब के अनुयायियों ने बाबा साहब के विचारों पर चलने का संकल्प लिया। ग्राम प्रधान मुनीष कुमार, आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष लखन प्रताप सिंह, आरपी सिंह, डॉ. भंवर सिंह, सोनेलाल फौजी, शंकर दादा, बबली गौतम, शिवमंगल सिंह बड़ी संख्या में अनुयायी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed