फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DPS and St. Andrews emerged as overall champions in the Moon School Olympics

Agra News: मून स्कूल ओलंपिक में डीपीएस और सेंट एंड्रूज बने ओवरऑल चैंपियन

Sat, 08 Nov 2025 02:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
DPS and St. Andrews emerged as overall champions in the Moon School Olympics
मून स्कूल ओलंपिक
आगरा। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) शास्त्रीपुरम के खेल मैदान पर शुक्रवार को 19वें मून स्कूल ओलंपिक का रंगारंग समापन हुआ। अगले साल फिर जोश और जज्बे के साथ मिलने का वादा करते हुए एक-दूसरे को अलविदा कहा गया।
विज्ञापन

करीब 6 घंटे तक चले समारोह में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध किया। विजेता और उपविजेता टीमों के साथ ही प्रतिभागी टीमों को भी पुरस्कार दिए गए। आखिरी दिन फुटबाॅल, रस्साकशी, खो-खो और मुक्केबाजी के फाइनल मुकाबले हुए। विजेताओं को अतिथियों ने सम्मानित किया। मून स्कूल ओलंपिक का होस्ट डीपीएस ताज सिटी और मीडिया पार्टनर अमर उजाला है।
विज्ञापन


समापन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि मून स्कूल ओलंपिक रोमांच से भरपूर रहा। खेलों के प्रति बच्चों में रुझान बढ़ाने की सराहना की गई। साथ ही मून स्कूल ओलंपिक के सफर को युवावस्था तक लाने के आयोजकों के जुनून को भी सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक डाॅ. धर्मपाल ने शहर को एक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की जरूरत बताई और अपनी तरफ से पूरा प्रयास करने का भरोसा दिया। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कहा कि मून स्कूल ओलंपिक खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच दे रहा है। उन्होंने भी शहर में स्टेडियम की जरूरत को अपना पूरा समर्थन दिया।
मून स्कूल ओलंपिक आयोजन समिति की अध्यक्ष डॉ. बीना लवानियां ने सभी का आभार जताया। डीपीएस स्कूल शास्त्रीपुरम और मीडिया पार्टनर अमर उजाला को विशेष रूप से धन्यवाद दिया। उन्होंने अतिथियों से आगरा में मल्टी स्पेशियलिटी स्टेडियम बनाने की मांग भी रखी।
स्कूली बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
डीपीएस शास्त्रीपुरम और गायत्री पब्लिक स्कूल के बच्चों ने हर मैदान फतेह करेंगे गीत पेश कर समां बांधा। इसके अलावा कैरोल सिंगिग की। वहीं गायत्री पब्लिक स्कूल यूनिट फर्स्ट के बच्चों ने छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित प्रस्तुति से मैदान को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
इन्हें मिला पुरस्कार

डीपीएस और सेंट एंड्रूज को ओवरऑल चैंपियन बनने पर 1.51 लाख रुपये और उपविजेता टीमों को 75 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिला। एकेजी ग्रुप के एमडी शोभिक गोयल की ओर से 2.26 लाख के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। सीनियर वर्ग बालक में 38 अंक पाकर सेंट सीएफ एंड्रूज पीलीपोखर ओवरऑल चैंपियन बना। डीपीएस स्कूल 16 अंकों के साथ उपविजेता रहा। सीनियर बालिका में 26 अंकों के साथ डीपीएस ओवरऑल चैंपियन और सेंट एंड्रूज 22 अंकों के साथ उपविजेता रहा। कर्नल ब्राइटलैंड 16 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। जूनियर बॉयज में 24 अंकों के साथ दिल्ली पब्लिक स्कूल ओवरऑल चैंपियन, सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल 21 अंकों के साथ उपविजेता रहा। जूनियर बालिका में दिल्ली पब्लिक स्कूल 35 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन और कर्नल ब्राइटलैंड 21 अंकों के साथ उपविजेता रहा। जबकि अपकमिंग ट्राॅफी गायत्री पब्लिक स्कूल यूनिट-2 को प्रदान की गई।

ओलंपिक में ये रहे मौजूद

इस दौरान अजय अग्रवाल, रवि जैन, तुषार कौशिक, डाॅ. मुनीश्वर गुप्ता, कुलदीप पाठक, नीलिमा पाटनी, जेएस फौजदार, संजय कालरा, डाॅ. गिरधर शर्मा, कर्नल अपूर्व त्यागी, संजीव चौबे, राहुल सागर, गौरव शर्मा, राजेश गोयल, हरी सिंह,आरके पांडेय, शिव कटोर, शरद चौहान, जीनत, जीशान, सुरभि उपाध्याय, हरेश चतुर्वेदी, पंकज अग्रवाल, प्रद्युम्न चतुर्वेदी, मून टीवी निदेशक राजीव दीक्षित, मून स्कूल आयोजन समिति संयुक्त सचिव राहुल पालीवाल, सहसचिव मनीष तिवारी, ताराचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed