{"_id":"5ddc18f38ebc3e54d61e1822","slug":"dpro-inspection-mainpuri-news-agr417010843","type":"story","status":"publish","title_hn":"करहल के गांव असरोही में सरकारी स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करहल के गांव असरोही में सरकारी स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जा
विज्ञापन
करहल के गांव असरोही में निरीक्षण करते डीपीआरओ स्वामीदीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम पंचायत में कराए जाने वाले विकास कार्यों का परीक्षण करने के लिए सोमवार को करहल क्षेत्र में दो गांवों का निरीक्षण किया। गांव असरोही में उन्हें स्कूल की भूमि पर कब्जा मिला। इस पर एसडीएम से मामले की शिकायत करने के आदेश दिए हैं।
ग्राम पंचायत असरोही में डीपीआरओ स्वामीदीन ने सबसे पहले पंचायत घर का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत घर जर्जर हाल में होने के चलते लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस पर ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को भवन की नीलामी का प्रस्ताव तैयार करने के आदेश दिए। डीपीआरओ ने कहा कि इससे पूर्व अवर अभियंता से एक बार रिपोर्ट जरूर ली जाए। इसके बाद वे प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे। स्कूली की बाउंड्रीवाल न होने पर बताया गया कि कुछ लोगों ने स्कूल की भूमि पर कब्जा कर रखा है।
इसके चलते बाउंड्री का निर्माण नहीं है। इस पर डीपीआरओ ने मामले की शिकायत एसडीएम से करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद से गांव नगला जात पहुंचे। यहां उन्होंने शौचालयों का निरीक्षण किया। सभी ग्रामीणों को शौचालय का उपयोग करने और पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया।