{"_id":"8f38e1210b487a3c46c6124e601f10c8","slug":"dpr-subway-train-three-and-a-half-million-will-be-ready-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन करोड़ से तैयार होगी मेट्रो ट्रेन की डीपीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े तीन करोड़ से तैयार होगी मेट्रो ट्रेन की डीपीआर
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 27 Feb 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में मेट्रो ट्रेन चलाने की परियोजना के तहत कॉरीडोर को लेकर सर्वे करने वाली संस्था राइट्स द्वारा आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) को प्लान सौंपने के बाद अब इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) की कवायद तेज हो गई है। एडीए ने इसके लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। इसे 28 फरवरी को एडीए बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा।
बता दें, आगरा में मेट्रो ट्रेन चलने की संभावनाओं को लेकर पिछले दिनों लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन (एलएमआरसी) और राइट्स ने निरीक्षण किया था। दोनों की संयुक्त टीम ने आगरा में मेट्रो ट्रेन की जरूरत और संभावना पर अपनी मुहर लगाई थी। राइट्स ने मेट्रो ट्रेन के लिए संशोधित रूट प्लान भी एडीए को भेज दिया है। अब डीपीआर के लिए राइट्स और एडीए के बीच करार होना बाकी है। एडीए ने डीपीआर के लिए साढ़े तीन करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया है। लगभग इतने ही बजट से वर्ष 2009 में राइट्स ने लखनऊ में मेट्रो ट्रेन के लिए डीपीआर तैयार की थी। उम्मीद जताई जा रही है कि एडीए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर अगले माह से राइट्स सर्वे का काम शुरू कर देगी।
अशोक कॉसमॉस मॉल में होटल का प्रस्ताव
एडीए बोर्ड की बैठक में संजय प्लेस स्थित अशोक कॉसमॉस मॉल में होटल के प्रस्ताव को भी रखा जाएगा। इसे भी बैठक में हरी झंडी मिलने की पूरी उम्मीद है। दरअसल, एडीए अधिकारियों का तर्क है कि इस मॉल में व्यवसायिक गतिविधियां पहले से ही हो रही हैं, ऐसे में होटल के प्रस्ताव को नहीं रोका जा सकता। बता दें, अशोक कॉसमॉस में होटल शुरू करने के लिए एडीए में लंबे समय से अनुमति के लिए आवेदन की फाइल अटकी हुई है। जिस पर एडीए अधिकारियों ने अब अपनी मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
बोर्ड बैठक में मेट्रो ट्रेन के सर्वे के लिए साढ़े तीन करोड़ के प्रस्ताव के अलावा संजय प्लेस स्थित अशोक कॉसमॉस मॉल में होटल का प्रस्ताव रखा जाएगा।
- इश्तियाक अहमद, टाउन प्लानर, एडीए