फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DPO expressed displeasure after seeing dirty toilets

Agra News: गंदे शौचालय देख डीपीओ ने जताई नाराजगी

Sat, 20 Jul 2024 04:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 20 Jul 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
DPO expressed displeasure after seeing dirty toilets
कासगंज। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशीला ने शुक्रवार को जिला अस्पताल में संचालित एनआरसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में वार्ड के शौचालय में गंदगी मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए सफाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही अस्पताल में भर्ती अति कुपोषित बच्चों को फल वितरित किए।एनआरसी के निरीक्षण के जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशीला शुक्रवार को वार्ड के सभी बेड अति कुपोषित बच्चों से भरे मिले। उन्होंने अस्पताल में भर्ती बच्चों की माताओं से बातचीत की। उनसे खानपान के वितरण सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान वार्ड का शौचालय गंदा मिला। इसके बारे में बताया गया कि शौचालय संयुक्त होने से अन्य वार्ड के मरीज भी इसमें आते रहते हैं, जिससे गंदगी हो जाती है। उन्होंने स्टाफ को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अति कुपोषित बच्चों को पोषित करने के लिए जिला अस्पताल में एनआरसी वार्ड का संचालन हो रहा है। आंगनबाड़ी अपने क्षेत्र के जो भी कुपोषित बच्चे हैं उनको इस वार्ड में भर्ती करवाकर उनका इलाज करवाएं, जिससे वे पोषित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed