फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dozen vehicles collided in dense fog in Agra one died and six were injured

UP: घने कोहरे में टकराए एक दर्जन वाहन, एक की मौत... छह लोग घायल; क्षतिग्रस्त वाहन से मुर्गे लूटने में जुटे लोग

Wed, 27 Dec 2023 09:52 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 27 Dec 2023 09:52 AM IST
सार

आगरा में घने कोहरे में एक दर्जन वाहन टकरा गए। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। लोग क्षतिग्रस्त वाहन से मुर्गे लूटने में जुटे रहे। 

विज्ञापन
dozen vehicles collided in dense fog in Agra one died and six were injured
UP: घने कोहरे में टकराए एक दर्जन वाहन, एक की मौत... छह लोग घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की सुबह घने कोहरे की वजह से करीब एक दर्जन वाहन टकरा गए। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टकराने के बाद वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के झरना नेशनल हाईवे पर हुआ। 

विज्ञापन


हादसे में एक मुर्गे लदी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर एकत्र राहगीरों की भीड़ मुर्गे लूटने में जुट गई। कई लोग गाड़ी से मुर्गे लूट ले गए। वहीं अन्य क्षतिग्रस्त वाहनों से लोग सामान लूटते नजर आए। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो यह वायरल हो गया।

विज्ञापन

dozen vehicles collided in dense fog in Agra one died and six were injured
घने कोहरे के कारण एक कैंटर पलट गया - फोटो : अमर उजाला
अछनेरा क्षेत्र में रायभा-किरावली मार्ग स्थित विद्यालय के समीप बीती रात घने कोहरे के कारण एक कैंटर पलट गया। वह भैंस लादकर जा रहा था। हादसे में आधा दर्जन से अधिक पशुओं की मौत हो गई। सुबह जानकारी होने पर राहगीरों व ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। ट्रक को उठाने का प्रयास किया जा रहा है।

dozen vehicles collided in dense fog in Agra one died and six were injured
तीन ट्रक और कैंटर भिड़ गए - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा किरावली थाना क्षेत्र में दक्षिण बाईपास के पास महुअर पुल के नीचे एक के बाद एक तीन ट्रक और कैंटर भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैंटर में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला। इसके बाद उसे एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed