फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dowry murder case filed against husband for woman death in agra

आगरा में विवाहिता की मौत: एक साल पहले हुई थी शादी, मायका पक्ष ने दर्ज कराया दहेज हत्या का मुकदमा

Fri, 25 Feb 2022 10:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Feb 2022 10:02 AM IST
सार

आगरा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी शादी एक साल पहले हुई थी। मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।  

विज्ञापन
Dowry murder case filed against husband for woman death in agra
किरन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना लोहामंडी क्षेत्र के कारवान गली में गुरुवार को विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि गोबर चौकी निवासी सूरज की बेटी किरन (20) की शादी फरवरी 2021 में कारवान गली, लोहामंडी निवासी मनोज के साथ हुई थी। 
विज्ञापन


मनोज चांदी घर लाकर ठेके पर पायल बनाने का काम करता है। उनकी तीन महीने की बेटी भी है। बुधवार रात को एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि किरन की मौत हो गई है। इस पर पुलिस पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुरालवालों ने कहा- फांसी लगाई है

ससुरालवालों ने पुलिस को बताया कि किरन ने फांसी लगाई है। इस पर अस्पताल लेकर गए थे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर मायका पक्ष के लोग आ गए। उन्होंने बेटी की दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। 

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले में पति, सास, ससुर और दो ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें दहेज मांगने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। विवेचना की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed