फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dowry Harassment Case Filed Against Hapur DSP and Family in Agra

DSP पर दहेज उत्पीड़न का केस: भूखा-प्यासा रखते हैं ससुरालवाले, अब घर से निकाला; दर्द बयां करते रो पड़ी विवाहिता

Fri, 08 May 2026 12:28 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 08 May 2026 12:28 PM IST
सार

आगरा की एक विवाहिता ने हापुड़ में तैनात डीएसपी समेत चार ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि कार की मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया।

विज्ञापन
Dowry Harassment Case Filed Against Hapur DSP and Family in Agra
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना कमला नगर में विवाहिता ने दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न, घर से निकालने और हत्या की कोशिश की धारा में सास, ससुर, जेठ और पति के खिलाफ कमला नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि जेठ हापुड़ में डीएसपी हैं। वह भी पति का समर्थन करते थे। झूठे मामले में जेल भिजवाने की धमकी दे रहे थे। इससे काउंसलिंग में भी सुलह नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Trending Videos

कमला नगर निवासी उपासना शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 7 फरवरी, 2022 को हाथरस निवासी हेमंत कुमार के साथ हुई थी। शादी में 30 लाख से अधिक खर्च हुए थे। उनके जेठ जितेंद्र शर्मा यूपी पुलिस में डीसीपी के पद पर हापुड़ में तैनात हैं। मई 2022 में वो पति सहित जेठ-जेठानी के साथ नैनीताल घूमने गई थीं। तब पति को दूसरे लड़कियों से चैट करते देख लिया। इस पर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पति ने पिटाई कर दी। इस बारे में ससुरालियों को बताया। मगर वो पति का ही समर्थन करने लगे। दहेज में कार की मांग करने लगे। एक दिन घर से निकाल दिया। उनका एक बेटा मायके में ही हुआ। बाद में वो ससुराल आईं तो पति ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसे भूखा-प्यासा रखता था। इस बारे में शिकायत की कहने पर डीएसपी जेठ धमकी देने लगे। झूठे केस में जेल भिजवाने की कहने लगे।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि 5 मई, 2025 को पति ने जान से मारने की कोशिश की। बाद में बेटे के साथ घर से निकाल दिया। उन्होंने घर बसाने के लिए परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की। मगर काउंसलिंग में भी सुलह नहीं हो सकी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामला पारिवारिक है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed