{"_id":"69c5a796b29da6aa8406abb1","slug":"down-to-earth-aryaman-birla-has-a-passion-for-cricket-agra-news-c-365-1-sagr1044-107144-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जमीन से जुड़े आर्यमन बिरला में क्रिकेट के लिए जुनून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जमीन से जुड़े आर्यमन बिरला में क्रिकेट के लिए जुनून
Fri, 27 Mar 2026 03:09 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 27 Mar 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
आर्यमन बिरला
आगरा। आईपीएल की रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (आरसीबी) टीम के नए मालिक आर्यमन बिरला का आगरा से खास कनेक्शन रहा है। विजय नगर निवासी हरविंदर सिंह सोढ़ी उस समय मध्य प्रदेश रणजी टीम के कोच थे, जब आर्यमन बिरला ने मध्य प्रदेश की ओर से रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था। सोढ़ी वर्तमान में भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के सेलेक्टर हैं।
हरविंदर सिंह सोढ़ी ने बताया कि आर्यमन बिरला ने मध्य प्रदेश की रणजी टीम से करीब दो साल तक क्रिकेट खेला और टीम के साथ रहे। बड़े औद्योगिक घराने से ताल्लुक रखने के बावजूद उनका व्यवहार बिल्कुल सामान्य खिलाड़ी जैसा था। टीम में वह पूरी तरह घुल-मिलकर रहते थे। उनके अंदर क्रिकेट के लिए जुनून साफ दिखता था। अब टीम मैनेजमेंट में उनकी भूमिका आरसीबी के लिए फायदेमंद हो सकती है।