फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Double-T Girder Placed on Mal Road Traffic Stopped for 5 Hours Metro Construction Accelerates

Agra Metro: माल रोड पर रखा पहला डबल-टी गर्डर, 5 घंटे रोका यातायात; लोग हो गए परेशान

Sat, 04 Oct 2025 10:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Oct 2025 10:43 AM IST
सार

आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। अगले साल आगरा कॉलेज तक मेट्रो चलने लगेगी।

विज्ञापन
Double-T Girder Placed on Mal Road Traffic Stopped for 5 Hours Metro Construction Accelerates
माल रोड पर रखा पहला डबल-टी गर्डर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन ने दूसरे कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेज कर दिया है। ट्रेन को ट्रैक पर पहुंचाने के लिए माल रोड स्थित ट्रैक पर देर रात पहला डबल टी-गर्डर रखा गया है। एहतियातन 5 घंटे के लिए माल रोड पर यातायात को रोका गया। अगले साल दिसंबर तक आगरा कॉलेज तक मेट्रो चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरे कॉरिडोर के लिए माल रोड पर पीएसी मैदान पर डिपो बना है। यहां से मेट्रो ट्रेन को ट्रैक पर पहुंचाने के लिए माल रोड पर ट्रैक बनाया जा रहा है। इसमें 104 पिलर हैं। इसमें पहला डबल टी-गर्डर रखा गया है। एलिवेटेड ट्रैक पर लगने वाले टी-गर्डर के मुकाबले इसमें बीच में डिवाइडर नहीं होता है। इससे एक ही गर्डर में दो मेट्रो ट्रेन चल सकती हैं, ट्रैक भी बदल सकती हैं। 
विज्ञापन


इसका वजन 180 टन और लंबाई 32 मीटर है। रात के करीब 12 बजे से गर्डर रखने की प्रक्रिया शुरू की। गर्डर उठाने के लिए भारी मशीनों को लगाया गया। यातायात संचालित रहने पर यह काम संभव नहीं था, किसी भी दुर्घटना की आशंका थी, इसलिए एहतियातन 5 घंटे तक यातायात रोक दिया गया था। टी-गर्डर रखने का काम तेजी से पूरा होने के बाद दूसरे कॉरिडोर के ट्रैक पर मेट्रो ट्रेनों का आवागमन हो सकेगा। इस तरह से आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक तेजी से कार्य हो रहा है। अगले साल दिसंबर तक आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed