{"_id":"62c167ae9697ff5a21288b74","slug":"double-murder-couple-killed-after-loot-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Double Murder: पिनाहट थाने के पास दोहरे हत्याकांड पर व्यापारियों में आक्रोश, बंद किया बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Double Murder: पिनाहट थाने के पास दोहरे हत्याकांड पर व्यापारियों में आक्रोश, बंद किया बाजार
Sun, 03 Jul 2022 03:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 03 Jul 2022 03:25 PM IST
सार
घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। जल्द खुलासे की मांग को लेकर व्यापारियों ने कस्बे का बाजार बंद कर दिया।
विज्ञापन
घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार किया बंद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा जिले में पिनाहट थाने के पास मोहल्ले में कारोबारी दंपती की हत्या से व्यापारियों में आक्रोश है। उन्होंने बाजार बंद कर दिया। पुलिस गश्त पर सवाल उठाया। उन्होंने अधिकारियों से जल्द खुलासे की मांग की। उधर, बेटे मुकेश गुप्ता ने भी शव उठाने पर हंगामा किया। चार घंटे तक शव पोस्टमार्टम हाउस पर नहीं ले जाने दिया। बाद में समझाने पर माने।
व्यापारियों का कहना था कि मोहल्ला मार थाना पिनाहट से 200 मीटर की दूरी पर है। इलाके में गश्त नहीं रहती है। इस वजह से बदमाश वारदात करने में सफल रहे। आशंका है कि बदमाशों ने बुजुर्ग कारोबारी के घर की पहले से रेकी कर रखी होगी। उन्हें पता होगा कि दंपती अकेले रहते हैं।