फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   double-decker bus full of passengers collided with truck and overturned in ditch on Agra Lucknow Expressway

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: ट्रक से टकराकर खाई में पलटी सवारियों से भरी डबल डेकर बस, मची चीख पुकार

Mon, 08 Jan 2024 09:57 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Jan 2024 09:57 AM IST
सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराकर सवारियों से भरी डबल डेकर बस खाई में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। 10 सवारियां घायल हो गईं। 

विज्ञापन
double-decker bus full of passengers collided with truck and overturned in ditch on Agra Lucknow Expressway
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: ट्रक से टकराकर खाई में पलटी सवारियों से भरी डबल डेकर बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बीती रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सवारियों से भरी डबल डेकर बस खाई में पलट गई। हादसे के बाद सवारियों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने सवारियों को बाहर निकला। हादसे में 10 सवारियों घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भेजा। 

विज्ञापन

 
हादसा डौकी थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन-14 के पास रात करीब 12.30 बजे हुआ। बस सवारियां लेकर दिल्ली से बिहार जा रही थी। इसी समय कोहरे की वजह से सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक से टकरा गई और खाई में पलट गई। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर राहगीर रुक गए। साथ ही आसपास के लोग भागकर पहुंचे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: कोहरे का फायदा उठाकर रुपयों से भरी एटीएम मशीन उखाड़ ले गए चोर, पुलिस तलाश में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस से सवारियों को बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी फतेहाबाद भेजा। घायलों में अंजली, रनजीत निवासीगण अंबेडकर नगर  सहित घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं क्षतिग्रस्त बस टोल प्लाजा-21 के पास खड़ी करवा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed