फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Don't panic... don't panic, face every challenge boldly

Agra News: घबराएं नहीं... घबराएं नहीं, हर चुनौती का डटकर करें मुकाबला

Sun, 28 Sep 2025 07:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:37 AM IST
विज्ञापन
Don't panic... don't panic, face every challenge boldly
फोटो40पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में छात्राओं को जानकारी देतीं सदर सीओ 
कासगंज। अमर उजाला फाउंडेशन ने पुलिस लाइन के ऑडिटोरियम में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया। इसमें 400 से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया। सीओ सदर आंचल चौहान ने उन्हें सशक्त बनने का पाठ पढ़ाया और विभिन्न सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
विज्ञापन

सीओ आंचल चौहान ने छात्राओं को विषम परिस्थितियों में न घबराने और हर चुनौती का डटकर मुकाबला करने के लिए प्रेरित किया। बताया कि आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता के लिए डॉयल 112 पर कॉल कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को हिम्मत देते हुए कहा कि अगर कोचिंग या स्कूल आते-जाते समय कोई परेशान करता है या छेड़छाड़ करता है, तो चुप न रहें। ऐसी स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1090 पर शिकायत की जा सकती है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शिकायतकर्ता की जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है और अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई की जाती है। इसके अलावा, छात्राएं सीधे पुलिस थाने जाकर महिला हेल्प डेस्क पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
विज्ञापन

सीओ आंचल चौहान ने बैड टच पर भी छात्राओं से खुलकर बात की। कहा कि घर या बाहर कोई बैड टच करे तो तुरंत इसकी जानकारी अपने परिजन को दें। उनसे शिकायत करने में कोई हिचकिचाहट महसूस हो तो हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके जानकारी दें। कार्यक्रम में छात्राओं को सरकार की ओर से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान की भी जानकारी दी गई। बताया कि बालिकाओं, युवतियों और महिलाओं की सुरक्षा को सरकार प्राथमिकता दे रही है। ऐसे में बिना संकोच किए कोई भी पुलिस से शिकायत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed