फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dominion of players of Ghaziabad and Moradabad

गाजियाबाद और मुरादाबाद के खिलाड़ियों का दबदबा

Thu, 16 Dec 2021 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Dominion of players of Ghaziabad and Moradabad
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही यूपी स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप के दूसरे दिन गाजियाबाद और मुरादाबाद के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। मुरादाबाद के विख्यात कत्याल, गाजियाबाद की सुहानी महाजन और रौनक सिंह ने अपने-अपने वर्गों में खिताबी जंग जीती।
विज्ञापन

बुधवार को बालक वर्ग में अंडर-13 में खेले गए फाइनल में मुरादाबाद के विख्यात कत्याल ने मुरादाबाद के मोहम्मद हसन को 10-12, 11-04, 11-08 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मैच में मुरादाबाद के मोहम्मद हसन ने लखनऊ के वीर कुमार को और मुरादाबाद के विख्यात कत्याल ने गाजियाबाद के अरव राठी को हराकर फाइनल में स्थान बनाया।
विज्ञापन

अंडर-15 बालिका वर्ग में गाजियाबाद की सुहानी महाजन ने गाजियाबाद की दिशा को 11-7, 11-5 और 11-9 से हराकर खिताब जीता। इससे पहले खेेले गए सेमीफाइनल में गाजियाबाद की सुहानी महाजन ने गाजियाबाद की अवनि त्रिपाठी को और गाजियाबाद की दिशा ने गाजियाबाद की अनिका गुप्ता को हराकर फाइनल में स्थान बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-15 बालक वर्ग में गाजियाबाद के रौनक सिंह ने प्रयागराज के वंश खरे को 7-11, 11-4, 11-6, 11-7 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। इससे पहले खेले गए पहले सेमीफाइनल में प्रयागराज के वंश खरे ने गाजियाबाद के अरानिस बाना को और गाजियाबाद के रौनक सिंह ने आगरा के मौलिक चतुर्वेदी को हराकर फाइनल में स्थान बनाया।

विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण समारोह में उत्पाद शुल्क से सहायक आयुक्त धर्मेंद्र नारायण, सत्यमेव जयते ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश जैन, होटल क्लार्क्स शीराज के प्रबंधक अमूल्य कक्कड़ ने विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुनील चंद्र जोशी, डॉ. अलका शर्मा, सौरभ पोद्दार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed