{"_id":"6283e5c9b2e12f3b625d3dec","slug":"domestice-violance-suicide-hazara-cenal-kasganj-news-agr5338614164","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह क्लेश के चलते युवक ने लगाई हजारा नहर में छलांग, लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह क्लेश के चलते युवक ने लगाई हजारा नहर में छलांग, लापता
विज्ञापन
कासगंज। गृह क्लेश के चलते एक युवक ने हजारा नहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की। देर शाम तक तलाश की जा रही थी।
ढोलना क्षेत्र के गांव नगला ढक निवासी धर्मवीर (32) पुत्र रोशन गृह क्लेश के चलते हजारा नहर भगवंतपुर पुल पर मंगलवार की दोपहर के समय पहुंच गया। कुछ देर वहां रुकने के बाद उसने आत्महत्या करने के लिए अचानक हजारा नहर में छलांग लगा दी। उसे कूदते हुए लोगों ने देखा तो चीखपुकार की। राहगीर और आसपास के ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई। मामले की जानकारी जब उसके परिजन को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए। उसके नहर में डूबने से परिजन में कोहराम मच गया। पीएसी के गोताखोर को भी सूचना देकर बुलाया गया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल दौहरे बताया कि गृह क्लेश के चलते युवक नहर में कूदा है, जिसकी स्थानीय गोताखोर और पीएसी की मदद से उसकी तलाश की जा रही है।