{"_id":"698c083f5e0b5561cf0b6a0d","slug":"domestic-help-couple-steals-jewellery-worth-lakhs-cctv-footage-exposes-theft-in-agra-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के नौकर ही निकले चोर: सीसीटीवी में कैद हो गई करतूत, खुद मकान मालिक ने बरामद किया सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के नौकर ही निकले चोर: सीसीटीवी में कैद हो गई करतूत, खुद मकान मालिक ने बरामद किया सामान
Wed, 11 Feb 2026 10:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 11 Feb 2026 10:10 AM IST
सार
घर में काम करने वाले नौकर दंपती ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शक होने पर मकान मालिक ने सीसीटीवी लगवा दिया। उनकी करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में घर के काम करने वाले दंपती अपने मकान मालिक का कीमती सामान चोरी कर रहे थे। सीसीटीवी से मकान मालिक को जानकारी हो गई। उसने आरोपियों से माल बरामद कर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।
ताजनगरी फेस-2 की निवासी शिखा फय्याज कुरैशी ने पुलिस को बताया कि उनके घर में मूल रूप से छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले और वर्तमान में शाहगंज के दौरेठा निवासी राजू और उसकी पत्नी संजना काम करते थे। दोनों को घर की ऊपरी मंजिल पर रहने को कमरा दिया हुआ था। कुछ दिनों से घर में सोने-चांदी के जेवर और रुपये चोरी हो रहे थे। उन्होंने सीसीटीवी लगवा दिए।
रिकॉर्डिंग चेक की तो संजना अलमारी से गहने चोरी करते दिखाई दी। इसके बाद सख्ती करने पर उसने सोने की अंगूठी, चार झुमके, आठ टाॅप्स, नाक की एक लौंग, एक लॉकेट और 19 हजार रुपये बरामद किए। आरोपियों के पास और भी काफी सामान है। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इंस्पेक्टर ताजगंज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।