{"_id":"64cb4f56867252726704df6a","slug":"dolphins-were-seen-frolicking-in-chambal-in-agra-their-number-has-increased-one-and-a-half-times-in-a-year-2023-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पानी बढ़ा तो चंबल में अठखेलियां करने लगीं डॉल्फिन, दिखे रोमांचक नजारे; सालभर में संख्या भी हुई डेढ़ गुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पानी बढ़ा तो चंबल में अठखेलियां करने लगीं डॉल्फिन, दिखे रोमांचक नजारे; सालभर में संख्या भी हुई डेढ़ गुना
Thu, 03 Aug 2023 01:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 03 Aug 2023 01:25 PM IST
सार
आगरा में चंबल में पानी बढ़ा तो यहां डॉल्फिन अठखेलियां करने लगीं। इसके रोमांचक नजारे देखे गए। यहां सालभर में इनकी संख्या भी डेढ़ गुना बढ़ गई है।
विज्ञापन
UP: पानी बढ़ा तो चंबल में अठखेलियां करने लगीं डॉल्फिन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में बाह क्षेत्र में चंबल का जलस्तर बढ़ने के साथ ही बाह रेंज में डॉल्फिन के गोते लगाने के रोमांचक नजारे दिखने लगे हैं। 14 साल से नदी में डॉल्फिन का संरक्षण हो रहा है। सालभर में इनकी संख्या 71 से बढ़कर 96 हो गई है।
विज्ञापन
वर्ष 1996 में अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आईयूसीएन) ने लुप्तप्राय जलीय जीवों में डॉल्फिन को शामिल किया था। ये भारत, बांग्लादेश, नेपाल, पाकिस्तान में ही बची हैं। 5 अक्टूबर 2009 में डॉल्फिन को राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित कर संरक्षण के लिए चंबल नदी को चुना गया था। सालभर में चंबल में डॉल्फिन 71 से बढ़कर 96 हो गई हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज
विज्ञापन
बाह रेंज में गणना के दौरान 19 डॉल्फिन मिली थीं। यह अपने आप में रिकॉर्ड है। अभी तक बाह रेंज में डॉल्फिन के गोते महज 14 डीपपूल में ही दिख रहे थे। कोटा बैराज का पानी आने से नदी का जलस्तर सोमवार को 116 मीटर था। यह बुधवार को 114.80 मीटर रह गया।
यह भी पढ़ेंः- फेसबुक पर दोस्ती, चैटिंग और प्यार: 300 किमी दूर प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका...सरेआम पार कर दीं सारी हदें
यह भी पढ़ेंः- फेसबुक पर दोस्ती, चैटिंग और प्यार: 300 किमी दूर प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका...सरेआम पार कर दीं सारी हदें
बाह के रेंजर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ने से बाह रेंज में डॉल्फिन के गोते लगाते हुए दिखना आम हो गया है। उन्होंने बताया कि नदी का बहाव अभी तेज नहीं है। वैसे भी डॉल्फिन पानी की लहरों से लड़ने में माहिर होती हैं। कछुए, घड़ियाल, मगरमच्छ बहकर पचनदा तक पहुंच जाते हैं। डॉल्फिन मुश्किल से बाह रेंज की सीमा को लांघ पाती हैं।
यह भी पढ़ेंः- सात दिन में टूटी शादी: हनीमून पर रात को हुआ कुछ ऐसा...साथ रहने से मना कर रही दुल्हन, बात सुन घर वाले भी सन्न
यह भी पढ़ेंः- सात दिन में टूटी शादी: हनीमून पर रात को हुआ कुछ ऐसा...साथ रहने से मना कर रही दुल्हन, बात सुन घर वाले भी सन्न