फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dogs tear apart dead cattle lying in garbage, video goes viral

Agra News: कूड़े में पड़े मृत गोवंशों को नोच रहे कुत्ते, वीडियो वायरल

Sun, 16 Nov 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 16 Nov 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dogs tear apart dead cattle lying in garbage, video goes viral
करहल l सोशल मीडिया पर रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में कूड़े के ढ़ेर में दो मृत गोवंशों को कुत्ते नोंचते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो तहसील बरनाहल क्षेत्र के शहीदाबाद के पास का बताया जा रहा है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कह रहा है कि नगर पंचायत करहल ने गोवंश फिकवाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश है। पदाधिकारियों ने जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष सिद्धनाथ पांडेय का कहना है कि विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सोमवार को एसडीएम करहल को ज्ञापन देंगे। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे ताकि इस प्रकार की पुनरावृति न हो। विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि संगठन के पदाधिकारी एसडीएम से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

नगर पंचायत करहल के अधिशासी अधिकारी लेखराज भारती का कहना है कि दो गायों की कान्हा गोशाला में बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद इन्हें दफनाने के लिए नगर पंचायत के कर्मचारी को गाड़ी के साथ भेजा गया था। जानकारी मिली कि कर्मचारी और वाहन चालक शवों को बिना दफनाए ही चले गए। कर्मचारियों ने लापरवाही की है उन पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गोशाला प्रभारी और नगर पंचायत की गाड़ी के चालक पर नियमानुसार कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed