फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dogs became aggressive in the scorching heat attacked girl People saved life of the innocent

भीषण गर्मी में आक्रामक हुए कुत्ते: बालिका पर किया हमला, पैर से नोंच ले गए मांस; लोगों ने बचाई मासूम की जान

Fri, 21 Apr 2023 11:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Apr 2023 11:43 AM IST
सार

भीषण गर्मी में कुत्ते आक्रामक हो रहे हैं। संजय प्लेस की पार्किंग में कुत्तों ने 10 साल की बालिका पर हमला कर दिया। वो चीखती हुई दोड़ी तो कुत्तों ने उसके पैर को जबड़ों से दबोच लिया। कुत्ते पैर का मांस नोंच ले गए। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह बालिका को बचाया।  
 

विज्ञापन
Dogs became aggressive in the scorching heat attacked girl People saved life of the innocent
कुत्ते ने बालिका को घेरा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के संजय प्लेस की पार्किंग में बृहस्पतिवार दोपहर खूंखार कुत्तों ने 10 साल की बालिका पर हमला कर दिया। उसके पैर से मांस नोंच लिए। हमले से लहूलुहान बच्ची सहम गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने पहुंचकर बालिका की जान बचाई।

विज्ञापन


गिहार बस्ती निवासी राजू की सूरसदन के सामने संजय प्लेस पार्किंग में चाय की दुकान है। दोपहर करीब 2 बजे उनकी कक्षा 2 में पढ़ने वाली 10 साल की पौत्री बाबा को खाना देने आई थी। उसके साथ छोटी बहन भी थी। पार्किंग के सामने मार्केट से गुजरते समय अचानक पांच-छह कुत्तों ने बालिका पर हमला कर दिया। पैर से मांस नोंच लिए। चीख सुनकर पार्किंग से लोग दौड़े। कुत्तों से बच्ची की जान बचाई। राजू ने बताया कि मार्केट में कुछ मीट की दुकानें हैं। आसपास खूंखार कुत्तों का झुंड बैठा रहता है। कोई भी व्यक्ति वहां से गुजरता है तो कुत्ते उसे दबोच लेते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले सात दिन में यहां चार बच्चे व एक व्यक्ति को कुत्ते काट चुके हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - धोखा खा गए बदमाश: 40 लाख रुपये के लिए डाला था डाका, बक्से में थे इतने रुपये कि पीटने लगे माथा

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के लिए ले गए अस्पताल

राजू ने बताया कि जख्मी हालत में बालिका को इलाज के लिए इमरजेंसी ले गए। जहां जख्मों पर पट्टी की गई। राजू ने बताया कि वजीरपुरा निवासी 7 साल की फरीन पुत्री निसार अली को कुत्तों ने जख्मी किया था। इसके अलावा चश्मा विक्रेता के 12 साल के पुत्र देवा को भी कुत्तों ने काटा। सात दिन में यहां कुत्ता काटने की पांच घटनाएं हो चुकी हैं।

नगर निगम के पास नहीं इंतजाम

एक तरफ व्यस्त बाजार, स्मारक, रेलवे स्टेशन से लेकर अस्पताल और व्यावसायिक स्थलों पर कुत्तों का आतंक है, दूसरी तरफ नगर निगम के पास कुत्तों के हमलों को रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार का कहना है कुत्तों के काटने की घटनाएं हमारी जिम्मेदारी नहीं हैं। जो शिकायतें आती हैं उसके आधार पर कुत्तों की नसबंदी कराई जाती है। कुत्तों को पकड़ने के लिए एक गाड़ी है। रोज 100 कुत्तों को नसबंदी के लिए पकड़ा जाता है।

ये भी पढ़ें - पति हो गया बेवफा: पत्नी को बदनाम करने के लिए इंटरनेट पर डालीं अश्लील तस्वीरें, यहीं नहीं रुका 'घरवाला'


ठेके पर चल रही नसबंदी योजना

एक कुत्ते की नसबंदी पर नगर निगम करीब 1100 रुपये खर्च कर रहा है। शहर में 60 हजार से अधिक कुत्ते हैं। 17 हजार कुत्तों की नसबंदी पर करीब 1.50 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो चुके हैं। कुत्तों की नसबंदी योजना नगर निगम ने तीन संस्थाओं को ठेके पर दे रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed