पति हो गया बेवफा: पत्नी को बदनाम करने के लिए इंटरनेट पर डालीं अश्लील तस्वीरें, यहीं नहीं रुका 'घरवाला'
आगरा में एक युवक ने अपनी पत्नी की अश्लील तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल कर दीं। जब पत्नी को इसके बारे में पता चला तो उसके होश उड़ गए।
विस्तार
आगरा के थाना जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी को पीटकर उसका मोबाइल छीन लिया। पत्नी के सोशल मीडिया अकाउंट पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पोस्ट कर उसे बदनाम किया। पीड़ित महिला ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
ये है मामला
जगदीशपुरा निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले पति ने उसे पीटकर उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद आरोपी ने मेरी फेसबुक, इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल कर बदनाम किया। रिश्तेदार और सहेलियों को मैसेज कर परेशान किया। विरोध करने पर जाने से मारने की धमकी दी।
ये भी पढ़ें - घर की पेंटिग के दौरान पेंटर की करतूत: नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, उसके बाद जो किया...जीते जी मर गई वो
छोड़ दिया ससुराल, रह रही मायके
पति की इन हरकतों से परेशान होकर उसने घर छोड़ दिया और मायके में आकर रहने लगी। इसके बाद पीड़िता ने केस किया तो पति कोर्ट में मारने की धमकी देना लगा। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस कमिश्नर ने मामले को गंभीरता से लिया। जिसके बाद थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज हो सका। जगदीशपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शकर पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव से पहले सपा में मची खलबली, मेयर प्रत्याशी का आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल