फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dog of tourist couple who came to see Taj lost reward of Rs 10,000 for its finder

UP: ताज का दीदार करने आए पर्यटक दंपती की खो गई कुतिया, खोजने वाले को 10 हजार का इनाम

Tue, 05 Nov 2024 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Nov 2024 10:13 AM IST
सार

पर्यटत दंपती गुरुग्राम से ताजमहल का दीदार करने के लिए आए थे। यहां एक होटल में ठहरे, जहां उन्होंने अपने दोनों कुत्तों की रखवाली के लिए पैसे भी दिए। इसके बाद भी एक कुतिया लापता हो गई। 
 

विज्ञापन
Dog of tourist couple who came to see Taj lost reward of Rs 10,000 for its finder
दंपती का कुत्ता हुआ लापता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से आगरा घूमने आए एयर इंडिया के अधिकारी की पालतू कुतिया होटल से गुम हो गई। उन्होंने उसे देखभाल के लिए होटल में छोड़ा था। अधिकारी ने थाना पर्यटन में गुमशुदगी दर्ज कराई है। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। इसमें अपील की है कि जो कुतिया को तलाश करके देगा, उसे वह 10 हजार रुपये का इनाम देंगे। उन्होंने फतेहाबाद मार्ग पर पोस्टर भी चस्पा कराए हैं।
विज्ञापन


मूलरूप से कोलकाता के रहने वाले दीपायन घोष दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के सेक्टर डी स्थित फ्लैट में रहते हैं। वह एयर इंडिया में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि वह 1 नवंबर को आगरा घूमने आए थे। उनके साथ पत्नी कस्तूरी साथ हैं। उनके साथ पालतू कुत्ता और कुतिया भी थे। वह फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज व्यू में रुके थे। होटल में पर्यटक के साथ आने वाले कुत्तों को रखने की सुविधा भी दी जाती हैं, जिससे उनकी देखभाल हो सके। इसलिए उन्होंने इस होटल को चुना था।
विज्ञापन






3 नवंबर को वह फतेहपुर सीकरी देखने गए थे। इस दाैरान अपने दोनों कुत्तों को देखभाल के लिए होटल कर्मचारियों को दे दिया। इसके लिए उनसे 3 घंटे के लिए 1 कुत्ते का किराया 2 हजार रुपये भी लगाया जा रहा था। सुबह तकरीबन 11:30 बजे कर्मचारी ने काल किया। बताया कि उनकी कुतिया कहीं चली गई है। काफी तलाशने पर भी उसका पता नहीं चला है। दीपायन ने आरोप लगाया कि होटल प्रबंधन और कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से उनकी कुतिया बाहर निकल गई। उसका कहीं पता नहीं चल रहा है। इससे वो परेशान हैं। सोमवार को पुलिस के पास गए थे। मगर, सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को एसीपी ताज सुरक्षा से मिले। इस पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्तूरी ने बताया कि वह अपने स्तर से भी तलाश में जुट गए हैं। कैस्पर्स होम संचालिका विनीता अरोरा की भी मदद ली। मेट्रो स्टेशन और पुरानी मंडी सहित फतेहाबाद रोड पर कई जगह पोस्टर चस्पा किए हैं। इसमें कुतिया का फोटो लगाया है। यह भी ऐलान किया जो कुत्ते के बारे में सुराग देगा, उसे 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। इस पर कुछ लोगों ने काल करके जानकारी भी दी। मगर, शाम तक कोई पता नहीं चला। एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि स्मार्ट सिटी के कैमरों की मदद से तलाश की जा रही है।



नहीं खाया खाना, नींद भी उड़ गई
दीपायन घोष की पत्नी कस्तूरी ने बताया कि 10 साल पहले बसंत कुंज इलाके में दोनों कुत्ते मिले थे। वह तब 6 महीने के ही थे। कुत्ता हादसे में घायल हुआ था। कुतिया गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। इस पर उनका इलाज कराया। वह स्वस्थ हो गए। इस पर उन्हें गोद ले लिया। वह दोनों परिवार के सदस्य हैं। वह कुतिया को ग्रेहाउंड के नाम से पुकारते हैं। वह हिमाचल के कुत्ते जैसे दिखते हैं। कुतिया के चले जाने की वजह से वह न खाना खा पा रही हैं और न ही सो पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed