फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dog made unconscious and thrown in box along with two children and thrown on roadside In Agra

बेजुबानों पर बेरहमी: डॉग को एनेस्थीसिया देकर किया बेहोश, दो बच्चों सहित बॉक्स में भरा, सड़क किनारे फेंका

Mon, 23 Jan 2023 03:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Jan 2023 03:56 PM IST
सार

आगरा में गत्ते के बॉक्स में फीमेल डॉग और उसके दो पिल्ले बेहोशी की हालत में सड़क के किनारे पड़े मिले। राहगीरों ने कैस्पर्स होम संस्था को इस बारे में जानकारी दी। उन्हें संस्था में ले जाकर उसका इलाज किया जा रहा है। 

 

विज्ञापन
dog made unconscious and thrown in box along with two children and thrown on roadside In Agra
बॉक्स में बंद मिले कुत्ते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजकल अक्सर बेजुबान जानवरों के साथ विभिन्न प्रकार के अमानवीय कृत्यों के मामले सामने आ रहे हैं। कभी बोरे में तो कभी बॉक्स में बेजुबान डॉगी को बांध कर फेंका जा रहा है। इसके कई मामले सामने आ चुके हैं। 

विज्ञापन


इसी कड़ी में आगरा में एक वीडियो सामने आया है। इसमें वेटरनरी डॉक्टर बता रहे हैं कि टेढ़ी बगिया पेट्रोल-पंप के पास तीन कुत्ते एक बॉक्स में बंद मिले। इसमें से फीमेल डॉग को एक बॉक्स और उसके दो पिल्लों को दूसरे बॉक्स में डाला गया था। इसके बाद इन्हें पेट्रोल पंप के पास जाकर सड़क किनारे फेंक दिया गया। 
विज्ञापन


वहां से निकल रहे राहगीरों को शक हुआ तो उन्होंने बॉक्स खोलकर देखा। बॉक्स के अंदर जो दिखा उसे देखकर लोग हैरान रह गए। एक बॉक्स के अंदर फीमेल डॉग और दूसरे के अंदर उसके उसके दो पिल्ले मिले। एक राहगीर ने कैस्पर होम संस्था को फोन करके इसकी जानकारी दी। इसके बाद तीनों कुत्तों को इलाज के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि एक महीने पहले भी एक बोरे के अंदर 16 पिल्ले बंधे मिले थे। उन्हें कोई बोरे में भरकर सड़क किनारे फेंक गया था। इसके अलावा पिछले हफ्ते एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक सिरफिरे युवक ने एक कुत्ते पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। इससे वह तड़पने लगा। इसके बाद वहां से निकल रहे एक दूधिए ने अपनी जैकेट डालकर उसकी जान बचाई। 

कैंपस होम संस्था की संचालक विनीता अरोड़ा ने बताया कि लगातार लोग इंसानियत को भूलते जा रहे हैं। वह बेजुबान जानवरों पर अत्याचार कर रहे हैं। एक महीने पहले भी ऐसे ही सड़क किनारे छोटे-छोटे 16 पिल्ले बोरे में बंद मिले थे। अब यह दूसरा मामला सामने आया है कि कार्टून में इस तरह फीमेल डॉग और दो इसके बच्चे मिले हैं।

बताया कि वेटरनरी डॉक्टर अभी उसका इलाज कर रहे हैं। डॉगी को एनेस्थीसिया का इंजेक्शन देकर बेहोश  किया गया है। अभी इसका इलाज चल रहा है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि आप इन देसी श्वानों को गोद नहीं ले सकते तो कम से कम इन पर अत्याचार तो न करें।


वेटरनरी के डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि कुतिया को एनेस्थीसिया देकर बेहोश किया गया था। होश में लाया गया तो उसने उल्टी की। अभी भी उसकी हालत पूरी तरह ठीक नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed