{"_id":"660055be55ec04e7330a4b17","slug":"dog-killed-hit-by-car-who-sleeping-on-road-in-agra-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरहमी: आगरा में सड़क पर सो रहे कुत्ते पर चढ़ाई कार, तड़प कर मरा; घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरहमी: आगरा में सड़क पर सो रहे कुत्ते पर चढ़ाई कार, तड़प कर मरा; घटना सीसीटीवी में कैद
Sun, 24 Mar 2024 11:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 24 Mar 2024 11:03 PM IST
सार
आगरा में सड़क पर सो रहे कुत्ते पर कार चढ़ा दी। इससे वह तड़पकर मर गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन
आगरा में सड़क पर सो रहे कुत्ते पर चढ़ाई कार, तड़प कर मरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में सड़क पर सोते कुत्ते को कार से रौंद दिया गया। कुत्ते तड़प-तड़प कर मर गया। रविवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ। जानकारी पर पुलिस हरकत में आई। कार चालक की तलाश की जा रही है। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित निखिल पैराडाइज की है।
घटना शनिवार सुबह 9:55 बजे की है। वायरल सीसीटीवी फुटेज 1 मिनट 27 सेकंड का है। इसमें नजर आया कि निखिल पैराडाइज के पास एक कुत्ता सड़क पर सो गया। कॉलोनी में एक घर के आगे खड़ी कार को चालक ने बैक किया। इसके बाद आगे की तरफ ले गया। कुत्ते पर आगे और पीछे के पहिये चढ़ाता हुआ निकल गया। कुत्ते को रौंदने के बाद चालक कुछ सेकंड के लिए रुका। बाद में चला गया। कुत्ता काफी देर तक तड़पा और मर गया।
घटनास्थल के पास ही एक जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। घटना की जानकारी पर काॅलोनी के लोग आ गए। उन्होंने आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं एक्स पर पोस्ट भी किया। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फुटेज से कार नंबर पता किया जा रहा है, इससे चालक का पता चल सकेगा।

पूर्व में हो चुकी हैं घटनाएं
शहर में कुत्ते पर कार चढ़ाने का यह पहला मामला नहीं है। पूर्व में शाहगंज के साकेत काॅलोनी के पास गोविंद नगर में घटना हुई थी। सड़क पर सो रहे कुत्ते पर चालक कार चढ़ाता हुआ निकल गया था। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। इससे पहले शास्त्रीपुरम में दो लोगों ने कुत्ते को बांधकर बाइक से जमीन पर घसीटा था। बाद में कुत्ता तड़पकर मर गया था। इस मामले में पशु प्रेमियों ने आवाज उठाई थी। सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन