फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dog attacked an innocent boy near Taj Mahal in Agra he was injured

Agra News: ताजमहल के पास मासूम पर कुत्ते ने किया हमला, गंभीर रूप से जख्मी; माता-पिता के साथ घूमने आया था

Thu, 25 May 2023 10:57 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 May 2023 10:57 AM IST
सार

आगरा में ताजमहल के पास मासूम पर कुत्ते ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वह माता-पिता के साथ घूमने आया था। 

विज्ञापन
dog attacked an innocent boy near Taj Mahal in Agra he was injured
Agra News: ताजमहल के पास मासूम पर कुत्ते ने किया हमला, गंभीर रूप से जख्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल के आसपास कुत्ते और बंदरों का खतरा कम नहीं हो रहा। पश्चिमी गेट के पास बुधवार को तीन साल के मासूम पर कुत्तों ने हमला कर दिया। उसे पैर में गहरा जख्म हो गया। स्टूडियो के पास तैनात पुलिसकर्मी ने कुत्तों को भगाकर बच्चे की जान बचाई।

विज्ञापन

मासूम के पैर में हुआ गहरा जख्म

धौलपुर से माता-पिता के साथ तीन साल का अमन ताजमहल देखने आया था। पश्चिमी गेट की तरफ प्रवेश करते समय एक स्टूडियो के पास लगे पुलिस बैरियर पर कुत्तों ने अमन पर हमला कर दिया। पीछे से कुत्ते ने अमन के पैर के एक हिस्से को मुंह में भर लिया। दांत गड़ा देने से अमन के पैर में गहरा जख्म हो गया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra News: पर्यटकों में सिर्फ ताज का क्रेज, किला देखने आधे पर्यटक भी नहीं पहुंचते, आठ स्मारकों पर लगता है टिकट
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने कुत्तों का भगाकर बच्चे की जान बचाई। इस घटना के बाद माता-पिता बिना ताजमहल देखे लौट गए। बच्चे को एंटी रैबीज वैक्सीन भी नहीं लगा। वहीं, एक दुकान से मिर्च पाउडर लेकर माता-पिता ने बच्चे के जख्म पर लगाया।

रोज काट रहे कुत्ते और बंदर

ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर रोज कुत्ते और बंदर पर्यटकों को काट रहे हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के पास इन घटनाओं को रोकने के लिए कोई ठोस योजना नहीं। पुलिस, प्रशासन भी कुत्ते और बंदरों के हमलों को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा। पिछले एक साल में 10 से अधिक पर्यटकों को बंदर काट चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः- Agra News: दो हजार के नकली नोटों के साथ पकड़ा गया कारोबारी, बैंक में जमा करने पहुंचा था 2.85

ताज में नहीं कोई स्थायी चिकित्सक

जिस विश्वदाय स्मारक को देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक आगरा आते हैं, उस स्मारक में आकस्मिक स्थिति में उपचार के लिए कोई स्थायी चिकित्सक नहीं है। सीआईएसएफ कमांडेंट राहुल यादव के अनुसार स्थायी चिकित्सक की नियुक्ति के लिए कई बार पत्राचार किया है। कुत्ता-बंदर काटने के अलावा पर्यटकों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed