फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doctors withdrawing their names from them who serving in suspended hospital and pathology lab in Agra

CCTV की निगरानी में देनी होंगी सेवाएं: डॉक्टरों ने अस्पताल-लैब से तोड़ा नाता, नाम वापसी के लिए दिया शपथपत्र

Thu, 03 Aug 2023 10:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 03 Aug 2023 10:03 AM IST
सार

आगरा में अब डॉक्टरों को CCTV की निगरानी में सेवाएं देनी होंगी। आदेश आने के बाद डॉक्टरों ने अस्पताल-लैब से अपना नाता तोड़ लिया है। नाम वापसी के लिए सीएमओ को शपथपत्र दिया है। 

विज्ञापन
Doctors withdrawing their names from them who serving in suspended hospital and pathology lab in Agra
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में निलंबित अस्पताल और पैथोलॉजी लैब में सेवाएं दे रहे चिकित्सक इनमें सेवाएं नहीं देने के लिए नाम वापस ले रहे हैं। शपथपत्र लेकर पांच चिकित्सक सीएमओ कार्यालय पहुंचे हैं। चार अगस्त तक प्रमाण पत्र नहीं दिए जाने के बाद 64 अस्पताल-लैब के लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने संदिग्ध प्रमाणपत्र और चिकित्सक-पैरामेडिकल स्टॉफ नहीं होने पर 64 अस्पताल और पैथोलॉजी लैब के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इनमें कई के संचालक गैर चिकित्सक हैं। इनमें सेवाएं देने वाले पांच चिकित्सकों ने नाता तोड़ लिया है। इन्होंने शपथपत्र देकर इन संस्थानों में चिकित्सकीय कार्य नहीं करने की जानकारी दी है। कहा कि अगर फिर से संबंधित के चिकित्सकीय प्रमाणपत्र लगाए जाएं तो उन्हें मान्य नहीं किया जाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- फेसबुक पर दोस्ती, चैटिंग और प्यार: 300 किमी दूर प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका...सरेआम पार कर दीं सारी हदें
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि चार अगस्त तक 64 अस्पताल-लैब संचालकों को रिकार्ड उपलब्ध कराने हैं। इस बार डॉक्टर के शपथपत्र के अलावा डॉक्टर की सेवाएं देते हुए सीसीटीवी की रिकार्डिंग भी अनिवार्य कर दी है। इसमें डॉक्टर के तय समय तक चिकित्सकीय कार्य करते नहीं दिखने पर भी लाइसेंस का निरस्त किया जाएगा। सख्ती के कारण कुछ चिकित्सकों ने अपना नाम वापस लेने के लिए शपथपत्र दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed