फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doctors of SN Medical College in Agra successfully operated pin stuck in trachea of nine month old child

Agra: नौ माह के बच्चे की सांस नली में फंसा पिन, एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन

Sat, 01 Apr 2023 09:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 01 Apr 2023 09:52 PM IST
सार

आगरा में एक मासूम की सांस की नली में पिन फंस गया। उसे सांस लेने में काफी दिकक्त होने लगी। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों की टीम ने उसकी सफल ऑपरेशन कर एक नई जिंदगी दी। यह जटिल ऑपरेशन दूरबीन विधि से किया गया।

विज्ञापन
Doctors of SN Medical College in Agra successfully operated pin stuck in trachea of nine month old child
बच्चे की श्वासनली में फंसा पिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नौ माह के बच्चे की सांस की नली में बिजली के प्लग का पिन फंस गया। बच्चे में ऑक्सीजन की मात्रा बनाए रखना कठिन काम था। एसएन मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग में शनिवार को बच्चे का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।  विभाग के डॉ. अखिल प्रताप सिंह व टीम ने यह ऑपरेशन किया।

विज्ञापन

ऑक्सीजन की मात्रा बनाए रखना कठिन काम था

डॉ. अखिल प्रताप सिंह ने बताया कि बच्चा 31 मार्च को शाम 8:25 बजे भर्ती हुआ। बच्चा गोवर्धन, मथुरा का रहने वाला है। उसका वजन महज 7 किलोग्राम है। उसने खेलते हुए पिन मुंह में डाल ली थी। ऐसे में उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। बच्चे में ऑक्सीजन की मात्रा बनाए रखना कठिन काम था। शनिवार की सुबह बच्चे का दूरबीन विधि से ऑपरेशन किया गया। 

विज्ञापन

खेलते समय बच्चों पर रखें विशेष नजर

बताया कि ऑपरेशन करीब डेढ़ घंटे चला। बच्चे की सांस नली छोटी होने की वजह से कठिनाई थी, लेकिन ऑपरेशन सफल रहा। एनेस्थीसिया से डॉ. दीपिका चौबे ने सहयोग दिया। डॉ. अखिल प्रताप सिंह ने कहा कि परिजन को बच्चों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। खासतौर पर खेलते समय नजर रखें कि वह मुंह में कुछ न डाल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed