फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   doctor wrote that he died due to drowning in water In postmortem of death of an innocent by dog bite in Agra

हैरतअंगेज कारनामा: कुत्ते के काटने से मासूम ने तोड़ा दम, पोस्टमॉर्टम में डॉक्टर ने लिखा पानी में डूबी बच्ची

Tue, 20 Jun 2023 07:02 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Jun 2023 07:02 AM IST
सार

आगरा में डॉक्टरों का हैरतअंगेज कारनामा देखने को मिला है। यहां खेलते समय कुत्ते के काटने से एक मासूम की मौत हो गई। जबकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने लिखा कि उसकी पानी में डूबने से मौत हुई है। 

विज्ञापन
doctor wrote that he died due to drowning in water In postmortem of death of an innocent by dog bite in Agra
Agra News: कंचन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों का हैरतअंगेज कारनामा सामने आया है। उन्होंने कुत्ते के काटने से हुई बच्ची की मौत की रिपोर्ट में पानी में डूबकर मौत होना लिखा। जबकि एसीपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। उन्होंने बताया कि बच्ची की मौत कुत्ते के काटने से हुई है। इससे परिजन में आक्रोश है। उन्होंने सीएमओ से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।   

विज्ञापन

खेलते समय बच्चियों पर कुत्तों ने किया था हमला

मामला डौकी थाना क्षेत्र के कुई कुमरगढ़ गांव का है। गांव निवासी सुग्रीव ने बताया कि बीती 12 जून को उनकी बेटी कंचन (पांच वर्ष) और प्रेमचंद्ररीक की बेटी रश्मि घर के पीछे खेल रही थी। इसी समय कुत्तों ने बच्चियों पर हमला बोल दिया। इस दौरान हिंसक कुत्ते ने कंचन को खेत की तरप खींचते हुए ले गया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- वाह रे सिस्टम: 15 डॉक्टरों के नाम पर पंजीकृत हैं 449 हॉस्पिटल और लैब, सभी में फुल टाइम सर्विस देने का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन

पानी में डूबने से दिखाई गई मौत

कुत्तों ने बच्ची की गर्दन और सिर में काटा। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि, रश्मि बुरी तरह घायल हो गई। उसका फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। एसीपी सौरव सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची के पानी में डूबने से मौत दिखाई गई है। घटना की सूचना पर मैंने मौके पर जाकर देखा था तो कुत्ते के काटने से मौत हुई थी। परिजन की ओर से शिकायत की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed