{"_id":"6a691af8b44ed1d4420160a0","slug":"doctor-saves-lives-of-mother-and-newborn-by-personally-donating-platelets-agra-news-c-364-1-ag11018-132161-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: डॉक्टर ने खुद प्लेटलेट्स देकर बचाई मां-नवजात की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: डॉक्टर ने खुद प्लेटलेट्स देकर बचाई मां-नवजात की जान
Wed, 29 Jul 2026 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की टीम ने प्रसव, गंभीर एनीमिया और बेहद कम प्लेटलेट्स से जूझ रही प्रसूता का सफल आपातकालीन ऑपरेशन कर मां और नवजात की जान बचाई। रक्तदाता नहीं मिलने पर एक रेजिडेंट डॉक्टर ने स्वयं प्लेटलेट्स दान कर मानवता की मिसाल पेश की।
प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में मंगलवार को एक प्रसूता गंभीर हालत में लाई गई। प्रसूता का प्रसव रुका हुआ था। 4.5 ग्राम हीमोग्लोबिन और मात्र 7,000 प्लेटलेट्स जैसी गंभीर स्थिति में थी। तत्काल ऑपरेशन जरूरी था लेकिन पर्याप्त रक्त, प्लेटलेट्स और रक्तदाता उपलब्ध नहीं था। डॉ. साताक्षी, डॉ. गीतिका, डॉ. आयुषी और डॉ. अंशु गौतम ने सफल ऑपरेशन किया। रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. पियूष ने स्वयं प्लेटलेट्स दान कर ऑपरेशन में मदद की। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता के मार्गदर्शन में विभागाध्यक्ष डॉ. शिखा सिंह, डॉ. उर्वशी, डॉ. दिव्या यादव, एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. अमृता, ब्लड बैंक और नर्सिंग स्टाफ के समन्वित प्रयास से दोनों की जान बचाई जा सकी। अब मां और नवजात विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में स्वस्थ हो रहे हैं।