फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doctor said out of ten people who eat tobacco eight get pyorrhea and two get cancer

स्टडी में हैरान करने वाला खुलासा: डॉक्टर बोले-तंबाकू छोड़ो...जिंदगी के रिश्ता जोड़ो, खतरनाक है इसका सेवन

Wed, 31 May 2023 11:12 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 31 May 2023 11:12 AM IST
सार

आगरा में डॉक्टरों ने तंबाकू खाने वाले लोगों पर एक स्टडी की। इसमें हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। इसके बाद डॉक्टरों ने कहा कि तंबाकू छोड़ो...जिंदगी के रिश्ता जोड़ो। इसका सेवन खतरनाक है।

विज्ञापन
Doctor said out of ten people who eat tobacco eight get pyorrhea and two get cancer
डॉक्टर बोले-तंबाकू छोड़ो...जिंदगी के रिश्ता जोड़ो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में तंबाकू से होने बीमारियों की स्टडी में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। डॉक्टरों का यही कहना है कि 'तंबाकू छोड़ो... जिंदगी के रिश्ता जोड़ो'। बीड़ी, सिगरेट, खैनी या गुटखा खाने वाले हर 10 में से आठ लोगों में पायरिया हो रहा है। दो लोगों में कैंसर जैसे लक्षण, जो आगे चलकर लाइलाज कैंसर में बदल रहे हैं। ये खुलासा एसएन मेडिकल कॉलेज दंत रोग विभाग की स्टडी में हुआ है।

विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज की दंत रोग ओपीडी में रोज 100 से 125 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें 50 फीसदी मरीज तंबाकू जनित रोग का शिकार हैं। किसी का मुंह नहीं खुल रहा, तो किसी के मुंह में छाले हैं। तंबाकू खाने से अधिकतर मरीजों के दांतों से खून निकल रहा है। मसूड़े फूल रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेः- Agra News: पांच बीघे में बनाई अवैध कॉलोनी, ध्वस्तीकरण में एडीए ने की रस्म अदायगी; लोगों को

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ ऑपरेशन है इसका इलाज

एसएन के दंत रोग विभागाध्यक्ष प्रो. एसके कठेरिया का कहना है कि तंबाकू जनित रोगियों की संख्या आगरा में तेजी से बढ़ रही है। तंबाकू खाने वाले 10 में आठ लोग पायरिया और दो लोग प्री-कैंसर से ग्रसित हैं। प्री-कैंसर ही आगे चलकर कैंसर में बदल जाता है। इसका इलाज सिर्फ ऑपरेशन है। इससे व्यक्ति की मृत्यु हो सकती है।

कैंसर का सबसे बड़ा कारण तंबाकू

प्रो. कठेरिया ने बताया कि तंबाकू खाने से मुंह, गाल और जीभ के सेल्स कैंसर सेल में बदल जाते हैं। बीडी, सिगरेट, खैनी, गुटखा या किसी भी तरह का तंबाकू कैंसर का सबसे बड़ा कारण है। दवाओं से यह ठीक नहीं होता है। उन्होंने बताया कि तंबाकू खाने से भूख मर जाती है। तंबाकू में मौजूद निकोटिन मुंह के अंदर चला जाता है। ग्रामीणों के अलावा शहरी क्षेत्र में दुर्बल आय वर्ग के लोग तंबाकू जनित रोगों से सर्वाधिक प्रभावित हैं।

यह भी पढ़ेः- रिश्तों का खून: प्रेमी के साथ मिलकर घोंट दिया सास का गला, आंगन में दफन किया शव, दोषियों
 

एमजी रोड बने तंबाकू निषेध क्षेत्र: आईडीए

इंडियन डेंटल एसोसिएशन ने मंगलवार को भगवान टॉकीज से एकलव्य स्टेडियम से साइकिल रैली निकाल कर लोगों से तंबाकू नहीं खाने की अपील की। साथ ही जिला प्रशासन से एमजी रोड को तंबाकू निषेध क्षेत्र घोषित करने की मांग की। तंबाकू से प्रजनन क्षमता घटने, वक्त से पहले मृत्यु को लेकर भी चेताया। 

इस मौके पर यह लोग मौजूद रहे

इस दौरान आईडीए संरक्षक प्रो. एसके कठेरिया, अध्यक्ष डॉ. एनएस लोधी, सचिव डॉ. मनोज यादव, डॉ. अनिल अग्रवाल, डॉ. मनोज गोलाश, डॉ. खुशहाल सिंह, डॉ. विवेक शाह, डॉ. पूजा, डॉ. कुशाल सिंह, डॉ. मनीष जैन, डॉ. प्रशांत गुप्ता, डॉ. अभय कुमार, डॉ. मोहित गुप्ता, डॉ. राघवेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेः- जीजा पर आया महिला का दिल: अवैध संबंधों में बाधक बना पति तो मिलकर मार डाला, बेटे का शव देख
 

तंबाकू से डायबिटीज, नेत्र रोग भी

तंबाकू किसी भी तरह प्रयोग किया जाए वह हानिकारक है। इससे डायबिटीज, नेत्र रोग, कैंसर जैसी गंभीर रोग होते हैं। ये कहना है कि एसएन की प्रो. प्रीति भारद्वाज का। उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन के हवाले से कहा कि हर साल तंबाकू खाने से दुनिया में 80 लाख लोगों की मौत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed