फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   doctor gives advice do not put oil and lemon juice in the nose

चिकित्सक की सलाह: नाक में तेल, नींबू का रस न डालें, घातक हो सकता है

Sat, 08 May 2021 04:56 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 May 2021 04:56 PM IST
सार

डॉ. आलोक मित्तल ने कहा  कि सोशल मीडिया पर दिए तरीके इस्तेमाल करने से बचें। ये घातक हो सकते हैं। 

विज्ञापन
doctor gives advice do not put oil and lemon juice in the nose
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए इस समय लोग तरह-तरह के उपायों को अमल में ला रहे हैं। सोशल मीडिया पर तमाम नुस्खे वायरल हो रहे हैं। इसमें नाक में तेल और नींबू का रस आदि डालने की सलाह दी जा रही है। आगरा के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. आलोक मित्तल का कहना है कि ऐसा करना घातक हो सकता है। नाक में तेल या नींबू का का रस न डालें। 

विज्ञापन


डॉ. आलोक मित्तल ने बताया कि गले में दर्द, खराश, थकान, मुंह और गले में छाले से पीड़ित मरीज आ रहे हैं। कुछ समय के लिए बुखार या बुखार जैसा लगने की समस्या भी बताते हैं। किसी को लगता है कि प्रति वर्ष इस मौसम में ऐसी समस्या होती है, कोई समझता है कि दही या आइसक्रीम खाने से समस्या हो रही है। 
विज्ञापन


इस समय इन लक्षणों को सामान्य रूप से नहीं लेना चाहिए, इन्हें कोरोना संक्रमण के नजरिये से देखना जरूरी है। ये लक्षण दिखने पर कोरोना संक्रमण वाली सावधानी बरतने की जरूरत है, भले ही संक्रमण की रिपोर्ट निगेटिव आ जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीन जरूर लगवाएं
डॉ. आलोक मित्तल ने बताया कि उचित तरीके से मास्क लगाना बेहद जरूरी है। अब समय है कि हम दो मास्क लगाएं। सावधान और सतर्क रहें। घर में ही रहें, जरूरी होने पर ही बाहर निकलें और सामाजिक दूरी का ध्यान रखें। बार-बार हाथ जरूर धोएं। 

कोरोना वैक्सीन का टीका जरूर लगवाएं। ऐसा देखा गया है गंभीर रोगियों में 92 फीसदी वे लोग हैं जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई है। सात फीसदी ने एक वैक्सीन लगवाई है और एक फीसदी ने ही दोनों वैक्सीन लगवाई है। 

इन पांच बातों का ध्यान रखें
- दिन में दो बार भाप लें पांच से दस मिनट के लिए।  
- सुबह भाप लेने के बाद पांच मिनट प्राणायाम करें।  
- नाक बंद होने पर नाक को गुनगुने पानी से साफ करें।  
- गले में खरास होने पर गुनगुने पानी में नमक डाल कर गरारे करें। 
- गले में चुभन होने पर कोरोना टेस्ट कराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed