{"_id":"66d89ca344499dee4b0ad1d7","slug":"doctor-found-absent-salary-deducted-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-123395-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अनुपस्थित मिलीं डॉक्टर, काटा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अनुपस्थित मिलीं डॉक्टर, काटा वेतन
Wed, 04 Sep 2024 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 04 Sep 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
घिरोर सीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता।
- फोटो : घिरोर सीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता।
घिरोर। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोदना घिरोर का बुधवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी अपराजिता यादव अनुपस्थित मिलीं। सीएमओ ने उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश चिकित्साधीक्षक को दिए। वहीं अन्य व्यवस्थाओं में सुधार के लिए चिकित्साधीक्षक को निर्देशित किया।
सीएचसी घिरोर पहुंचे सीएमओ ने ओपीडी, प्रसव कक्ष, कोल्ड चैन, पीएनसी वार्ड, दवा काउंटर आदि का निरीक्षण किया। कुछ व्यवस्थाएं खराब मिलीं जिनके सुधार के निर्देश चिकित्साधीक्षक को दिए। निरीक्षण के दौरान डॉ. अपराजिता यादव चिकित्सा अधिकारी अनुपस्थित मिलीं उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश चिकित्साधीक्षक को दिए। सीएमओ ने उपकेंद्र विघरई, उपकेंद्र कल्होर का भी निरीक्षण किया। उपकेंद्र पर हो रहे टीकाकरण का हाल भी जाना। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आशा और आंगनबाड़ी को भी निर्देशित किया कि कोई बच्चा और गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित न रहे। उसे हर हाल में टीकाकरण सत्र स्थल तक पहुंचाने का कार्य करें। संचारी रोगों का समय चल रहा है आशा और आंगनबाड़ी अपने गांव में समय-समय पर भ्रमण के दौरान बुखार के रोगियों की सूचना एकत्रित कर अपने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को उपलब्ध कराएं। निरीक्षण के दौरान संजीव कुमार पांडेय, प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह गौर, डॉ. नीतू यादव, डॉ. अंकित यादव, दिनेश मिश्रा फार्मासिस्ट, दीक्षा, अक्षय यादव आदि मौजूद रहे।