{"_id":"6a99478730eb63a3060a8c9d","slug":"doctor-dies-of-swine-flu-in-agra-hospital-health-department-on-alert-in-etah-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी से बड़ी खबर: स्वाइन फ्लू से चिकित्सक की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; संपर्क में आने वालों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी से बड़ी खबर: स्वाइन फ्लू से चिकित्सक की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; संपर्क में आने वालों की होगी जांच
Thu, 03 Sep 2026 03:40 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 03 Sep 2026 03:40 PM IST
सार
एटा के 80 वर्षीय चिकित्सक डॉ. शीलेंद्र गौड़ की आगरा के निजी अस्पताल में स्वाइन फ्लू संक्रमण के उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। संपर्क में आए परिजनों की स्वाइन फ्लू जांच कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान स्वाइन फ्लू से संक्रमित 80 वर्षीय चिकित्सक की मौत हो गई। बृहस्पतिवार रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। चिकित्सक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग की ओर से मृतक के संपर्क में आए परिजन की स्वाइन फ्लू की जांच कराई जाएगी।
रविवार को शहर के पटियाली गेट निवासी डॉ. शीलेंद्र गौड़ को हार्ट अटैक आने के बाद आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने स्वाइन फ्लू की आशंका में उनकी जांच कराई। जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। इसके बाद अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा था।
उपचार के दौरान उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका। बृहस्पतिवार रात उनकी मौत हो गई। चिकित्सक की मौत की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है। विभाग की टीम मृतक के संपर्क में आए परिजन और अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि संपर्क में रहे संदिग्ध परिजन की स्वाइन फ्लू की जांच कराई जाएगी, जिससे संक्रमण की स्थिति का समय रहते पता लगाया जा सके। साथ ही परिजन को संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी जाएगी।
उन्होंने अन्य लोगों से भी अपील की है कि स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें और चिकित्सकीय सलाह लें। बुजुर्गों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।