फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doctor Bhimrao Ambedkar University BAMS exams will be held from June 30

Agra University: 30 जून से कराई जाएंगी बीएएमएस की परीक्षाएं, लिखित आश्वासन के बाद छात्रों का धरना समाप्त

Wed, 08 Jun 2022 08:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 08 Jun 2022 08:03 PM IST
सार

बीएएमएस-2017 बैच के छात्रों की अभी तक तृतीय वर्ष की परीक्षा नहीं हो पाई है। परीक्षा कराए जाने की मांग को लेकर छात्र बुधवार को अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे। 

विज्ञापन
Doctor Bhimrao Ambedkar University BAMS exams will be held from June 30
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बीएएमएस की परीक्षाएं 30 जून से कराई जाएंगी। प्रभारी परीक्षा नियंत्रक व कुलसचिव संजीव कुमार सिंह की ओर से लिखित आश्वासन देने के बाद बुधवार को छात्रों ने अनिश्चितकालीन धरना समाप्त कर दिया। 25 जून तक चुनौती मूल्यांकन व स्क्रूटनी का परिणाम जारी करने का आश्वासन दिया गया है। 

विज्ञापन


बीएएमएस-2017 बैच के छात्रों की अभी तक तृतीय वर्ष की परीक्षा नहीं हो पाई है। दो माह पहले चुनौती मूल्यांकन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के परिणाम अभी तक जारी नहीं हो पाए हैं। चुनौती मूल्यांकन परिणाम जारी करने और परीक्षा जल्द कराने की मांग के संबंध में बीएएमएस के छात्र भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के पदाधिकारियों के साथ विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर में बुधवार से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे। 

विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने लिखित आश्वासन दिया 

बृहस्पतिवार को दोपहर करीब ढाई बजे प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेता, कुलसचिव संजीव कुमार सिंह व चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने छात्रों से बात की, उन्हें परीक्षा कराने का लिखित आश्वासन दिलवाया, इसके बाद धरना समाप्त किया गया। बीएएमएस प्रथम व चतुर्थ प्रोफेशनल के चुनौती मूल्यांकन व स्क्रूटनी के परिणाम 12 जून तक और द्वितीय व तृतीय प्रोफेशनल के परिणाम 25 जून तक देने का आश्वासन दिया है। साथ ही चारो सेमेस्टर की परीक्षाएं 30 जून तक शुरू कराने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अंकुश गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, जिलाध्यक्ष सतीश सिकरवार, ललित त्यागी, के अलावा रजत शर्मा, प्रदीप साहनी, मनोज राजपूत, प्रिंस यादव, पवन कुमार, मेहरबान खान आदि की उपस्थिति रही। 

हर रास्ते पर ताला, समस्या लेकर भटके छात्र  

विश्वविद्यालय में विभिन्न कार्यों से पहुंचे छात्र-छात्राओं को परेशानी हुई। परीक्षा नियंत्रक और कुलसचिव कार्यालय तक छात्र-छात्राएं पहुंच नहीं पाए। बीएएमएस के छात्रों के धरने की वजह से कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के सभी रास्तों पर ताला लगवा दिया गया था। कुलसचिव अंदर बैठे थे। छात्र-छात्राओं को परेशान होकर लौटना पड़ा। 

परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से जुड़े प्रकरणों में छात्र-छात्राओं ने सुरक्षा गार्ड से प्रार्थनापत्र अंदर भिजवाया। मंगलवार को बीएएमएस के छात्रों व एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने कुलसचिव के कक्ष में बैठकर प्रदर्शन किया था, इसको देखते हुए कुलसचिव ने बुधवार को सभी गेट बंद कराकर उनमें ताले लगवा दिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed