{"_id":"60a366ea8ebc3ed227140995","slug":"doctor-advice-covid-patients-do-not-panic-when-the-heartbeat-fast","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक की सलाह: कोरोना में दिल की धड़कन धीमी या तेज होने पर घबराएं नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक की सलाह: कोरोना में दिल की धड़कन धीमी या तेज होने पर घबराएं नहीं
Tue, 18 May 2021 12:34 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 18 May 2021 12:34 PM IST
सार
आगरा के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु यादव की सलाह है कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। यह अपने आप ठीक हो जाएगी। बिना चिकित्सक की सलाह के किसी भी दवा का सेवन न करें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण के दौरान दिल की धड़कन तेज या धीमी होना भी आम बात है। इससे डरने की जरूरत नहीं है। आगरा के डॉ. हिमांशु यादव ने बताया कि इस समय बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण से ठीक हुए लोग सीने में दर्द, चुभन आदि की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें युवाओं की संख्या अधिक है। वह डरे हुए हैं कि कहीं हृदय रोग तो नहीं हो गया है।
विज्ञापन
अधिकतर में लक्षण हैं कि उन्हें सीने में सुई चुभने जैसा महसूस होता है, सीने में कुछ देर के लिए दर्द आता है और फिर चला जाता है। चलने और भागने पर कोई फर्क नहीं पड़ता या थकान नहीं होती। यह हृदय रोग का लक्षण नहीं है। इसमें घबराना नहीं चाहिए। चिकित्सक से परामर्श जरूर लेना चाहिए।
विज्ञापन
आगरा में अलर्ट: 'ताऊ ते' के कारण तीन दिन भारी बारिश, तेज हवाएं, बिजली गिरने की आशंका
विज्ञापन
हृदय रोगी भी वैक्सीन लगवा सकते हैं
डॉ. हिमांशु यादव का कहना है कि हृदय रोगियों में कोरोना वैक्सीन लगवाने के संबंध में भ्रम फैला हुआ है। लोग वैक्सीन लगवाने से बच रहे हैं। हृदय रोगियों को भी वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। यहां तक की जिन लोगों की एंजियोप्लास्टी के बाद खून पतला करने की दवा चल रही है और जिनका बाईपास हुआ है, वह भी कोरोना वैक्सीन लगवा सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
- धड़कन यदि लगातार 50 से कम या 130 से अधिक हो तो डॉक्टर से संपर्क करें।
- हृदय रोग में सीने के बीचोबीच या फिर पूरी छाती में दर्द होता है।
- इस बीमारी में भारीपन सा रहता है।
- चलने, सीढ़ी चढ़ने और वजन उठाने से दर्द और भारीपन बढ़ जाता है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।