फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Do not drive two wheelers without installing helmets

Agra News: बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन नहीं चलाएं

Sun, 05 Nov 2023 06:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 05 Nov 2023 06:54 PM IST
विज्ञापन
Do not drive two wheelers without installing helmets
बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन नहीं चलाएं
विज्ञापन

- यातायात माह के तहत नियमों की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। यातायात माह के तहत रविवार को ईशन नदी पुल पर महिला थाना प्रभारी ने महिलाओं को वूमेन पावर 1090 से सहायता प्राप्त करने संबंधी जानकारी दी। वहीं टीएसआई ने ट्रैफिक नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए पालन किए जाने की बात कही। इस दौरान पंपलेट आदि भी बांटे गए।
एक नवंबर से जिले में भी यातायात माह की शुरुआत हो चुकी है। विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं नियम पालन किए जाने को लेकर प्रेरित करने का काम किया जा रहा है। रविवार को ईशन नदी पुल पर महिला थाना प्रभारी हेमलता सिंह ने ट्रैफिक पुलिस के साथ पहले महिलाओं को वूमेन पावर 1090 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि महिलाएं किसी भी जगह असुरक्षित नहीं हैं। 1090 से किसी भी समय कहीं पर भी सहायता प्राप्त की जा सकती है। महिलाएं अपने अधिकारों के बारे में जानें और समय आने पर उनका प्रयोग करें।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी प्रदीप सेंगर ने कहा कि नियम तोड़ना कोई शान नहीं है। दुर्घटना से किसी दूसरे का नहीं सिर्फ और सिर्फ खुद का और परिवार का ही नुकसान होता है। इसलिए सभी लोग वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। टीएसआई रामदत्त शर्मा ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि तीन सवारी, बगैर हेलमेट के दो पहिया वाहन नहीं चलाएं। स्वयं इस पर अमल करें और परिजन व जानकारों को भी नियम पालन करने के प्रेरित करें। इस दौरान ट्रेफिक नियमों के प्रति जागरुकता संबंधी पंपलेट आदि का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed