फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Do not do this mistake while driving 103 drivers license suspended in Agra

UP: कार चलाते वक्त भूल से भी न करें ये गलती, आगरा में 103 चालकों के लाइसेंस निलंबित, 174  किए गए चालान

Mon, 01 May 2023 12:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 May 2023 12:02 PM IST
सार

कार चलाते वक्त बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। ये आपके लिए ही नहीं, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन मालिकों के लिए भी आवश्यक है। आगरा आरटीओ ने ऐसे ही 103 लापरवाह चालकों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। 
 

विज्ञापन
Do not do this mistake while driving 103 drivers license suspended in Agra
ड्राइविंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 103 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस एक साल में निलंबित किए गए हैं। हर चालान पर एक हजार रुपये तक का जुर्माना वसूला गया है। आगरा में सबसे अधिक शराब पीकर वाहन चलाने वाले पकड़े गए है, तो फिरोजाबाद में सबसे कम संख्या है। मैनपुरी में 19 और मथुरा में 21 लोगों के चालान शराब पीकर वाहन चलाने पर हुए हैं।
विज्ञापन


मंडल में सबसे अधिक शराब पीकर वाहन आगरा के लोग चला रहे हैं। संभागीय परिवहन विभाग ने एक साल के अंदर शराब पीने वालों के 174 चालान किए है। इसमें आगरा में 132, मथुरा में 21, मैनपुरी में 19 और फिरोजाबाद में दो चालान किए गए है। इस मामले में 103 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस आगरा में निलंबित करने की कार्रवाई हुई है। दूसरे जिलों में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित नहीं किए गए है। प्रति चालान के हिसाब से एक हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े जाने पर तीन माह के लिए ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जाता है। इस दौरान दोबारा पकड़े जाने पर लाइसेंस खत्म किया जा सकता है। इसके मामले बहुत कम होते है। आरटीओ प्रवर्तन केडी सिंह ने बताया कि मंडल में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक 174 चालान किए गए है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: सौतेले पिता ने पार की हैवानियत की सारी हदें, मां को भी पता चला तो...; बेटी ने उठाया ये कदम
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मात्र 28 फीसदी लक्ष्य हो सका पूरा

मंडल में संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों को एक साल में करीब 624 चालान शराब पीकर करने वालों का लक्ष्य दिया गया था। जबकि प्रवर्तन दल के अधिकारी मात्र 174 चालान कर सके हैं। इस हिसाब से लक्ष्य का 28 प्रतिशत कार्य हुआ। इस पर शासन की तरफ से आपत्ति उठ रही है। इस लक्ष्य को बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed