फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DM went out to see the condition of Collectorate, found employees absent

Agra News: कलेक्ट्रेट का हाल देखने निकले डीएम, कर्मचारी मिले अनुपस्थित

Fri, 21 Jun 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 21 Jun 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
DM went out to see the condition of Collectorate, found employees absent
मैनपुरी। शुक्रवार को अचानक डीएम अविनाश कृष्ण सिंह कलेक्ट्रेट का हाल जानने के लिए निरीक्षण पर निकल पड़े। कार्यालयों का निरीक्षण किया तो यहां अधिकारियों और कर्मचारियों की पूरी फौज गायब मिली। इससे डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने अनुपस्थित मिले सभी 55 कर्मियों का वेतन रोकने के साथ ही नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद डीएम अविनाश कृष्ण सिंह सुबह ठीक 10 बजे कार्यालय पहुंच गए। अचानक उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालयों की हकीकत जांचने के लिए सवा 10 बजे के करीब निरीक्षण शुरू कर दिया। सबसे पहले वे आबकारी विभाग में पहुंचे, यहां निरीक्षण के दौरान कनिष्ठ सहायक राजीव सिंह, निकेत चतुर्वेदी, आबकारी निरीक्षक वीर प्रताप सिंह, रामौतार शुक्ला, सिद्धार्थ विक्रम सिंह, कुसमाकर धर, अरविंद कुमार गौड़ नदारद थे। कार्यालय में भ्रमण पंजिका भी उपलब्ध नहीं थी। सभी अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। वहीं कार्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं, भ्रमण रजिस्टर, उपस्थिति पंजिका उपलब्ध न होने पर जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार को 3 दिन में लिखित स्पष्टीकरण देने के लिए भी निर्देशित किया।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम जिला नगरीय विकास अभिकरण में पहुंच गए। यहां सशक्त विक्रम, राज कुमार अनुपस्थित थे। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अतुल कुमार पाठक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार, राजीव कुमार और प्रदीप कुमार गायब थे। इसी तरह चकबंदी अधिकारी कार्यालय से बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी भूपेन्द्र कुटियाल, चकबंदी अधिकारी मोहम्मद साजिद, आशु लिपिक सचिन, कनिष्ठ सहायक महेश चन्द्र, नरेश बाबू, इन्द्रजीत सिंह, अनुज कुमार आर्या, गीता, अनुज कुमार भारद्वाज, योगेन्द्र प्रताप सिंह चौहान, पूजा देवी, उमा देवी, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, चकबंदी लेखपाल रोहित कुमार, अनुसेवक रविन्द्र कुमार, बृज विहारी लाल को कार्यालय से अनुुपस्थित पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम यहीं नहीं रुके, उन्होंने जब अन्य अनुभागों का निरीक्षण किया तो राजेश सक्सेना ईआरके, आमना खातून बिल लिपिक, प्रदीप कुमार आरए, सतेन्द्र कुमार नायब नाजिर, रमेश सिंह तोमर आरआरके, राजकुमार रीडर आरओ कोर्ट, कालीचरन सीआरए, लोकेन्द्र सिंह डीएलआरसी, रोहित कुमार दुबे नाजिर सदर, वीरेश पाठक टीएसी, नईमउद्दीन जीसी, नीरज कुमार वर्मा मुख्य प्रतिलिपिक, पुष्पेन्द्र कुमार जेआरके, जितेन्द्र सिंह एसीआरए, वेद प्रकाश श्रीवास्तव रीडर, धीरेन्द्र कुमार दुबे शस्त्र लिपिक, सलभ भट्नागर स्टेनो उप जिलाधिकारी सदर, अल्ताफ हुसैन, राजेन्द्र सिंह उर्दू अनुवादक, राकेश कुमार व्यवस्थापक, मोहित नारायन सिंह, मोहकम सिंह, अहलमद फौजदारी एसडीएम सदर कोर्ट, मनीष कुमार आरए 2, रवि कुमार, अवनीश कुमार प्रतिलिपिक, श्रीकृष्ण संबद्ध आईजीआरएस, दीपक यादव वीडर ईआरके. अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed