फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   While checking leakage of domestic gas cylinder in Mainpuri accident occurred due to filling of gas in room

UP: कमरे में भरी थी गैस...माचिस जलाते ही हुआ तेज धमाका, पलक झपकते ही ढह गई दीवार; आसपास के घरों में आईं दरारें

Wed, 13 Sep 2023 05:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 13 Sep 2023 05:25 PM IST
सार

मैनपुरी में कमरे में गैस भरी होने से हादसा हो गया। गैस सिलेंडर का लीकेज चेक करने के लिए माचिस जलाते ही तेज धमाका हुआ। पलक झपकते ही कमरे की दीवार ढह गई। यही नहीं आसपास के घरों में भी दरारें आ गईं। 

विज्ञापन
While checking leakage of domestic gas cylinder in Mainpuri accident occurred due to filling of gas in room
तेज धमाके के साथ फटा गैस सिलेंडर: उड़ गई घर की दीवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार की दोपहर में घरेलू गैस सिलेंडर से हादसा हो गया। जांच में पता चला कि हादसा कमरे में गैस भर जाने की वजह से हुआ। गनीमत रही कि सिलेंडर नहीं फटा। धमाका इतनी तेज था कि गांव के लोग भी सहम गए। मेडिकल कॉलेज रेफर किए तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव रमईहार निवासी शिवलाल का पुत्र अर्जुन विद्युत विभाग में संविदा पर लाइनमैन है। वह सिलिंडर को कमरे में लाने के बाद लीकेज चेक कर रहा था। रेगुलेटर लगाने और निकालने के दौरान लीक हो रहे सिलिंडर की गैस धीरे-धीर कमरे में भर गई थी। जैसे ही अर्जुन ने माचिस जलाई, तभी कमरे में भरी गैस ने आग पकड़ ली और तेज धमाका हुआ। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- गणेश चतुर्थी: यहां पर गणेश जी की प्रतिमा में धड़क रहा दिल, वीडियो कॉल पर देते हैं दर्शन, जानें क्या है रहस्य

विज्ञापन
विज्ञापन

इस धमाके में सिलिंडर रखा हुआ कमरा और पास बना दूसरा कमरा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। एक दीवार भी गिर गई। ग्रामीणों का कहना है कि गनीमत रही कि सिलिंडर नहीं फटा नहीं तो अनहोनी भी हो सकती थी। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किए गई माया देवी उनके पुत्र नितिन और पुत्री कुंती की हालत नाजुक बनी हुई है।

परिजन की हालत देख नहीं रुके अर्चना के आंसू

लीकेज गैस सिलिंडर में हुए तेज धमाके से एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। रमईहार में हुई इस घटना में मायादेवी का एक पुत्र अतुल और पुत्री अर्चना बाहर होने की वजह से बच गए। जिला अस्पताल में मां, भाई और बहन की हालत देख अर्चना के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। 

यह भी पढ़ेंः- एक साथ उठीं अर्थियां तो कांप गए कंधे: हादसे में बड़ी बहन की हुई मौत...शव देख छोटी के भी उड़ गए प्राण पखेरू

आसपास के घरों में भी हुआ कंपन

तेज धमाके के बाद आसपास के घरों में भी कंपन हुआ। दहशत के चलते ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए। बाहर आकर पता चला कि शिव लाल के घर में धमाका हुआ है। शिव लाल के घर के पास ही बने दो घरों में भी हल्की दरार आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed