गणेश चतुर्थी: यहां पर गणेश जी की प्रतिमा में धड़क रहा दिल, वीडियो कॉल पर देते हैं दर्शन, जानें क्या है रहस्य
आगरा में भक्त ने भगवान गणेश की ऐसी प्रतिमा बनाई है। जिसमें दिल धड़क रहा है। यही नहीं भगवान के पास मोबाइल भी है और वह वीडियो कॉलिंग पर दर्शन भी देते हैं।
विस्तार
भगत के वश में हैं भगवान...भजन में भगवान का धड़कता दिल देख ताजनगरी आगरा के टीला पंचकुंईया निवासी अजय बाथम के मन में भगवान की वैसी ही प्रतिमा बनाने के ललक जागी। बस फिर क्या था वह उसी दिन से अपने प्रयास में जुट गए और अब उन्होंने 'बस और ट्रक के ट्यूब' से भगवान गणेश जी की 10 फीट ऊंची प्रतिमा बना ली है।
इसकी खासियत यह है कि प्रतिमा के रूप में मौजूद भगवान गणेश पानी भी पीते हैं और प्रसाद में लड्डू भी खाते हैं। यही नहीं अजय ने डिवाइस के माध्यम से इस तरह डिजाइन किया है कि वह भक्तों को देख व सुन भी सकते हैं। इसके अलावा इंसानों की तरह पलकें भी झपका सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः- अधीक्षिका की क्रूरता: बालगृह में बच्ची को चप्पल से पीटा, कराती मालिश...दबवाती पैर, ऑफिस बना ऐशो-आराम का अड्डा
इसके अलावा यदि कोई भक्त गणेश जी के लाइव दर्शन करना चाहता है और वह मंदिर तक नहीं आ सकता है तो वह वीडियो कॉल करके भगवान के दर्शन कर सकता है और आशीर्वाद ले सकता है। गणेश जी के पास खुद का मोबाइल भी है। इसका नंबर 9568055894 है। इस पर वीडियो कॉल भी की जा सकती है।
यह भी पढ़ेंः- विधवा मां पर कलयुगी बेटों का अत्याचार: करते हैं ऐसी क्रूरता...कि दर्द साझा करते हुए थाने में बिलख पड़ी वृद्धा
यह भी पढ़ेंः- सहेली की शादी में मुलाकात: ATS सिपाही ने बढ़ाईं नजदीकियां, फिर होटल में बुलाया...लूटी आबरू, अब दे रहा धमकी