{"_id":"63f7aeb4ce5a9fc92006dad9","slug":"dm-sp-reached-jail-to-check-security-arrangements-of-abbas-kasganj-news-c-25-1-70955-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अब्बास की सुरक्षा व्यवस्था परखने जेल पहुंचे डीएम एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अब्बास की सुरक्षा व्यवस्था परखने जेल पहुंचे डीएम एसपी
Thu, 23 Feb 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 23 Feb 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। पचलाना की जिला जेल में बाहुबली विधायक अब्बास हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद है। वहीं दूसरे हाई सिक्योरिटी बैरक में कुख्यात जेल अपराधी कुंटू सिंह भी रखे गए है। ऐसे अपराधियों के जेल में रहने से जेल में कड़़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जेल में निरुद्ध अब्बास सहित अन्य अपराधियों के लिए प्रशासन द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित जेल पहुंचे। अधिकारी द्वय ने व्यवस्थाओं को देख, जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को दोपहर के समय दोनों अधिकारी पचलाना जेल पहुंचे। जेल के कंट्रोल रूम में लगे स्क्रीन पर अधिकारियों ने हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद कैदियों के सीसीटीवी फुटेज को देखा। बाहुबली विधायक अब्बास की निगरानी में बॉडीवॉर्न कैमरे और ड्रोन कैमरे भी लगाए गए हैं। इन कैमरों के फुटेज भी अधिकारियों ने देखा। इसके अलावा जेल परिसर के अन्य इलाकों में लगाए गए सीसीटीवी और उसके फुटेज भी देखे। जेल के बाहर और अंदर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम, एसपी ने जेल अधीक्षक से व्यवस्थाओं के बारे में पूरी जानकारी की। जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह से कहा कि सुरक्षा प्रबंधों और निगरानी में किसी तरह की चूक न होने पाए। जेल अधीक्षक ने विस्तार से दोनों अधिकारियों को सुरक्षा के खाके से अवगत कराया। अधीक्षक ने बताया कि शासन के आदेश पर तीन दिन पूर्व ही अब्बास की निगरानी के लिए बॉडीवॉर्न और ड्रोन कैमरे लगाए गए है। डीएम एसपी ने जेल परिसर में निरुद्ध बंदियों से भी बातचीत की। अधिकारियों ने जेल में सफाई व्यवस्था बेहतर रखने, भोजन मानक के अनुरूप देने के निर्देश दिए।
कासगंज। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि कारागार के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न पहुंचने पाए। बंदियों से मिलाई के लिए आने वाले लोगाेें की सघन तलाशी ली जाए। ताकि कोई भी संदिग्ध वस्तु जेल के अंदर न जाने पाए।
विज्ञापन
कासगंज। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि कारागार के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न पहुंचने पाए। बंदियों से मिलाई के लिए आने वाले लोगाेें की सघन तलाशी ली जाए। ताकि कोई भी संदिग्ध वस्तु जेल के अंदर न जाने पाए।
विज्ञापन