फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dm Pn Singh Caught Scam in Shelter Home

कार्य संभालते ही शहर में निकले नवागत डीएम, शेल्टर होम में पकड़ा 'गोलमाल'

Thu, 09 Jan 2020 10:25 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 09 Jan 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
Dm Pn Singh Caught Scam in Shelter Home
डीएम प्रभु नारायण सिंह - फोटो : अमर उजाला
डीएम प्रभु नारायण सिंह ने बुधवार को चार्ज लेने के बाद छीपीटोला और ताजगंज में आश्रय स्थलों (शेल्टर होम) का मुआयना किया तो नगर निगम का गोलमाल सामने आ गया। रिकॉर्ड में 15-15 बेड थे, जबकि आश्रय स्थलों में 10-10 मिले। इस पर डीएम ने नगर निगम अफसरों से जवाब-तलब किया है। दो शेल्टर होम में अवर अभियंता नदारद मिले।
विज्ञापन


छीपीटोला आश्रय स्थल में चादर गंदी थी। रजाई और गद्दे पुराने थे। यहां जेई आर बी प्रसाद की ड्यूटी थी, लेकिन वह अनुपस्थित थे। केयर टेकर हरी शंकर ने बताया कि सात से 11 बजे तक अलाव जलाया जाता है।
विज्ञापन


आश्रय स्थल ताजगंज के निरीक्षण के दौरान जेई आकाशदीप अनुपस्थित मिले। केयरटेकर संतोष शर्मा ने बताया कि 10 से 12 दिन में चादर धुल जाते हैं। यह आश्रय स्थल 12 वर्ष से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Dm Pn Singh Caught Scam in Shelter Home
कार्य संभालते डीएम प्रभु नारायण सिंह - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम के रजिस्टर में दोनों आश्रय स्थल में 15-15 बेड अंकित किए गए हैं, जबकि मौके पर 10 बेड ही पाए गए। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित कर्मचारियों के प्रति नाराजगी प्रकट करते हुए निर्देशित किया है कि जनपद में संचालित सभी आश्रय स्थलों में संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे, अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सफाई व्यवस्था में सुधार, पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर रहेगा जोर 
डीएम ने बुधवार दोपहर को चार्ज लिया। वह कोषागार और कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां किसान संगठनों, वकीलों और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बताई। पहले नंबर पर सफाई व्यवस्था में सुधार बताया।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में आगरा की रैंकिंग में और सुधार लाना है। इसके लिए शुक्रवार से ही काम किया जाएगा। तहसील दिवस और दफ्तरों में आ रही शिकायतों का निस्तारण त्वरित और गुणवत्तापूर्ण कराना है। इसमें भी आगरा की रैंकिंग में सुधार कराना है।

आगरा पर्यटन नगरी है। यहां पर्यटकों के लिए सुविधाओं को बढ़ाए जाने पर निरंतर काम करना है। शहर स्वच्छ रहेगा तो इसका भी सैलानियों में अच्छा संदेश जाएगा। शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं पर फोकस रहेगा। झोलाछाप केबारे में पूछे जाने पर कहा कि इनके बारे में विस्तृत जानकारी लेंगे। इसके बाद जो भी जरूरी होगा, कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed