फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dm meeting, gives instruction

उद्यमियों के प्रकरण लंबित पर होगी कार्रवाई

Sat, 28 Dec 2019 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
dm meeting, gives instruction
28एमएनपी-25-कलक्ट्रेट पर बैठक लेते डीएम - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। उद्यमियों को उद्योग संचालन में असुविधा न हो। उनको दी जाने वाली सुविधाएं आसानी से मिलें। उद्यमियों के प्रकरण लंबित होने पर दंडात्मक कार्रवाई होगी। यह बातें डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु, व्यापार बंधु की बैठक में कहा नगर में अतिक्रमण से आए दिन जाम की समस्या हो रही है। व्यापारी प्रशासन का सहयोग करें। अतिक्रमण स्वयं हटाने के लिए प्रेरित करें। शीघ्र ही अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलेगा। अतिक्रमण करने वाले से जुर्माना वसूला जाएगा। ग्रामसभा औडेंय मंडल में फर्जी प्लॉटिंग के चलते प्लॉट लेने से परहेज करें। वाणिज्यकर अधिकारी से कहा जीएसटी में व्यापारिक प्रतिष्ठानों का पंजीकरण कराएं अन्यथा जुर्माना लगाया जाए। बैंकर्स ऋण वितरण कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

एसपी अजय कुमार पांडेय ने कहा पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा करेगी। व्यापारी पुलिस का सहयोग करें। मुख्य विकास अधिकारी नागेंद्र शर्मा, अपर जिला अधिकारी बी राम, अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश कर्दम, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर उत्तम तिवारी, जिला अग्रणी प्रबंधक जोगिंद्र पाल, उद्यमी अशोक चिब, विनय गुप्ता, अनिल अग्रवाल मौजूद रहे। संचालन उपायुक्त उद्योग मोहम्मद सऊद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed