{"_id":"680cea551a864689c6039fc6","slug":"police-caught-bhatu-habuda-gang-in-case-of-robbery-from-contractor-2025-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ठेकेदार से पांच लाख लूटे..पकड़ में आया बड़ा गैंग, बैंकों पर रखते हैं नजर, सरगना पर 41 केस; पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ठेकेदार से पांच लाख लूटे..पकड़ में आया बड़ा गैंग, बैंकों पर रखते हैं नजर, सरगना पर 41 केस; पुलिस भी हैरान
Sat, 26 Apr 2025 07:44 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 26 Apr 2025 07:44 PM IST
सार
मैनपुरी में ठेकेदार से पांच लाख की लूट के मामले में पुलिस के हाथ बड़ा गैंग लगा। पकड़े गए सरगना पर 41 से अधिक केस दर्ज हैं। उससे लूटी गई रकम के दो लाख रुपये भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पकड़ में आया सरगना व सीसीटीवी में कैद लुटेरे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के हिंदपुरम कालोनी में 21 अप्रैल को दिनदहाड़े पीडब्ल्यूडी ठेकेदार से 5 लाख रुपये की लूट की वारदात को अलीगढ़ क्षेत्र में सक्रिय भातू हाबुड़ा गैंग ने अंजा दिया था। अलीगढ़ के अकराबाद के रहने वाले सरगना को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से दो लाख रुपये बरामद हुए हैं। वहीं, उसके दो हिस्ट्रीशीटर साथियों की टीम तलाश कर रही हैं। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि सरगना पर 41 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी ने बताया कि 21 अप्रैल को हिंदपुरम कालोनी के रहने वाले पीडब्ल्यूडी ठेकेदार संजीव कुमार भांवत चौराहा स्थित कैनरा बैंक से कैश लेकर निकले थे। हिंदपुरम काॅलोनी के पास आने पर बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर उनके 5 लाख रुपये कैश रखा हुआ बैग लूट कर ले गए थे। लूट की इस घटना के खुलासे के लिए एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह और एंटी व्हीकल थैप्ट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित अनावरण में लगे थे।
ये भी पढ़ें-UP: किशोरी की पेड़ से लटकी मिली लाश...घर के इन हालातों से थी परेशान, अब अपनी हरकत पर पछता रहे माता-पिता
ये भी पढ़ें-UP: किशोरी की पेड़ से लटकी मिली लाश...घर के इन हालातों से थी परेशान, अब अपनी हरकत पर पछता रहे माता-पिता
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि बैंक से लूट वाले स्थान तक लगे सभी सीसीटीवी खंगाले गए। जानकारी मिली कि लूट अलीगढ़ व आसपास के क्षेत्र में सक्रिय भातू व हाबुड़ा गैंग ने की है। शनिवार को एवीबीटी टीम प्रभारी ने लूटकांड के सरगना रामबाबू निवासी अकराबाद, अलीगढ़ को देवी रोड बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लूट गए पांच लाख कैश में से दो लाख रुपये बरामद हुए हैं।
वारदात में प्रयुक्त बाइक भी मिली है। आरोपी ने पीडब्ल्यूडी ठेकेदार से लूट की घटना अपने दो साथियों के साथ मिलकर करना कबूला है। रामबाबू पर अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, कानपुर जिलों के आदि थानों में करीब 41 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। लूटकांड में शामिल रहे सागर निवासी अकराबाद और दीपेंद्र उर्फ चिंकी उर्फ रोहित भातू निवासी कल्याणपुर कानपुर हाल निवासी मेरठ की तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें-UP: मुस्लिम युवक की हत्या का सच आया सामने, पुलिस ने बताई चौंकाने वाली वजह...जिसके कारण मारी गई गुलफाम को गोली
ये भी पढ़ें-UP: मुस्लिम युवक की हत्या का सच आया सामने, पुलिस ने बताई चौंकाने वाली वजह...जिसके कारण मारी गई गुलफाम को गोली
बैंकों में अंदर-बाहर करते हैं रेकी
एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रामबाबू व उसके गैंग के सदस्य अलग अलग जनपदों में सक्रिय रहे हैं। यह लोग बैंकों के अंदर व बाहर रह कर रैकी करते हैं। ऐसे लाेगों पर नजर रखते हैं जो अकेले बड़ा कैश निकालते हैं। बैंक से निकलने के बाद यह लोग बाइकों से उनका पीछा करते हैं और सुनसान जगह मिलते ही लूट/चोरी की वारदात अंजाम देते हैं। इस गैंग के सदस्य लूटपाट, बाइक व अन्य वाहन चोरी, कार आदि के शीशे तोड़ कर कैश चोरी की वारदातों को भी अंजाम देते हैं।

घटना के समय दूरी पर रहते हैं मौजूद, करते हैं भ्रमित
सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एक वारदात को गैंग के कई सदस्य मिलकर अंजाम देते हैं। रैकी करने, लूट/चोरी करने की जिम्मेदारी अलग-अलग बदमाशों के पास होती है। इस गैंग के सदस्य आपस में लगातार बातचीत करते रहते हैं। वारदात करने के बाद लाेगों को भ्रमित करने के लिए अपने वाहनों से अलग-अलग दिशाओं में भागते हैं। ताकि उनको पकड़ा न जा सके। वर्ष 2021 में कोतवाली क्षेत्र में चोरी की एक घटना इसी गैंग ने अंजाम दी थी।

लूट, डकैती, पुलिस मुठभेड़ के गंभीर मामले
पीडब्ल्यूडी ठेकेदार से लूट के मामले में गिरफ्तार रामबाबू व उसके दो साथी अंर्तजनपदीय अपराधी हैं। लूट, डकैती, पुलिस मुठभेड़, चोरी आदि के गंभीर मामले दर्ज हैं। रामबाबू व सागर हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं और कई बार जेल भी जा चुके हैं। रामबाबू पर जहां 41 से अधिक मामले हैं वहीं, सागर पर 14 और दीपेंद्र पर 18 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। गाजियाबाद, प्रयागराज, लखीमपुर खीरी, अलीगढ, कानपुर, बरेली, मथुरा, मेरठ, हाथरस सहित अन्य जनपदों में आपराधिक घटनाएं अंजाम दे चुके हैं।