फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DM inspected the preparations for Ahoi Ashtami Mela Radhakund in Mathura

मथुरा: डीएम ने राधाकुंड के अहोई अष्टमी मेला की तैयारियों का लिया जायजा, खामियों पर जताई नाराजगी

Sat, 23 Oct 2021 08:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Oct 2021 08:04 PM IST
सार

मथुरा के राधाकुंड में 28 अक्तूबर को अहोई अष्टमी मेले का आयोजन होगा। इस मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आने की संभावना है। इसे लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। 

विज्ञापन
DM inspected the preparations for Ahoi Ashtami Mela Radhakund in Mathura
राधाकुंड में तैयारियों का जायजा लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रज के बड़े मेलों में शुमार राधाकुंड के अहोई अष्टमी मेला को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने समीक्षा बैठक में नगर पंचायत द्वारा तैयारियों की धीमी गति होने पर ईओ को फटकार लगाई। राधाकुंड में 28 अक्तूबर की मध्यरात्रि 12 बजे लाखों श्रद्धालु डुबकी लगाएंगे। 

विज्ञापन


शनिवार को राधाकुंड मार्ग स्थित विंगस्टन होटल में हुई समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने मेला की तैयारियों को लेकर बिंदुवार समीक्षा की, जिसमें सफाई, प्रकाश, अतिक्रमण आदि के बारे में ईओ महेन्द्र कुमार से पूछा गया। मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था प्रभारी नगर निकाय की ओर से अन्य नगर पालिका व नगर पंचायत की ओर कराई गई है। 
विज्ञापन


इसके बाद डीएम ने एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर व अन्य अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मेला व्यवस्थाओं को लेकर भौतिक सत्यापन के साथ राधाकुंड-श्यामकुंड संगम स्थल, वनवे निकास गऊघाट व सब्जी मंडी घाट का निरीक्षण किया। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं का खाका तैयार कर लिया गया है। कुंड में पीएसी नाव व पुलिस गोताखोर की तैनाती की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगी व्यवस्था 
राधाकुंड परिक्रमा मार्ग में सजावट के साथ-साथ प्रकाश के लि एलईडी लाइट, 8 सेमी हाईमास्क, महिलाओं का चेंजिंग रूम, खोया पाया कैम्प, 500 गोवंश रखने की व्यवस्था, 4 मोबाइल ट्रांसफार्मर, 6 डैमेज पोल बदल जाएंगे। जर्जर तार ठीक होंगे। घाटों पर सपोर्ट के लिए बल्लियां लगेंगी।
 
नहीं हो पाई है पार्किंग व्यवस्था 
राधाकुंड अहोई अष्टमी मेला को लेकर आठ पाइंटों से यातायात को कंट्रोल किया जाएगा। राधाकुंड में पार्किंग व्यवस्था पहले से ही खराब है। हालांकि मेला के लिए नई पार्किंग व्यवस्था के साथ ड्यूटी पाइंट बनाए जाएंगे। राधाकुंड बाईपास से जुड़े मार्गों पर वैरियर लगाये जाएंगे। मेला में चार पहिया व दो पहिया वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंद रहेगा। 

मेला को चार दिन शेष, नहीं हैं तैयारी
राधाकुंड में पुलिस व नगर पंचायत प्रशासन की ओर से मेला की तैयारियों की गति धीमी है। मेला क्षेत्र के संकरे रास्ते होने के अस्थाई अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलाया गया है। कुंड पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed