{"_id":"61900525caf14e289702f612","slug":"dm-got-blos-working-on-booths-agra-news-agr514520888","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम को बूथों पर काम करते मिले बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम को बूथों पर काम करते मिले बीएलओ
विज्ञापन
फिरोजाबाद ! मक्खनपुर में बूथों को चेक करते डीएम चंद्र विजय सिंह,एडीएम अभिषेक कुमार सिंह एसडीएम शि
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शनिवार को विधानसभा निर्वाचक नामावली का विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान डीएम चंद्र विजय सिंह ने शिकोहाबाद विधानसभा के कई बूथों पर दस्तक दी। बीएलओ को रजिस्टर बनाने के साथ ही मृतकों के नाम सर्वे करा हटाने की हिदायत दी। एडीएम अभिषेक कुमार सिंह के साथ ही सभी एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण किया।
एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने व मृतकों एवं क्षेत्र में नहीं रहने वालों के नाम काटने के लिए विशेष अभियान शनिवार को जिले में चलाया गया। डीएम चंद्र विजय सिंह ने एडीएम अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम शिकोहाबाद शिव ध्यान पांडेय के साथ कस्बा मक्खनपुर क्षेत्र में बूथों की चेकिंग की। नगर पंचायत कार्यालय में बने बूथ पर सभी बीएलओ मौजूद मिले। उन्हें सुधार करने की हिदायत दी।
प्राथमिक स्कूल नवादा में डीएम ने बीएलओ से फॉर्म संख्या छह और सात के आने वाले आवेदनों की सूची बनाने को कहा। उन्होंने सेक्टर प्रभारी के साथ सुपरवाइजर के बारे में जानकारी ली। इधर, एसडीएम सदर मनोज कुमार सिंह, तहसीलदार सदर तहसील क्षेत्र में टीम के साथ सक्रिय रहे। एसडीएम ने गोपीनाथ इंटर कालेज, ज्ञान सरोवर स्कूल समेत अन्य बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मानव दयाल इंटर कॉलेज में बीएलओ हेमलता, राधारानी, कल्पना गौतम, मंजू शर्मा, रंजना सिंह, नंदिनी मौजूद थे। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के पूर्व महानगर अध्यक्ष मोहित शर्मा मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाते नजर आए। एसडीएम टूंडला बुशरा बानो व एसडीएम जसराना नवनीत गोयल ने भी अपने-अपने क्षेत्रों के बूथों का निरीक्षण किया। एसडीएम सिरसागंज विवेक मिश्रा ने क्षेत्र के कई बूथों पर दस्तक दी।